Wednesday, April 29, 2026
26.1 C
Bhopal

चार साल में नहीं लग पाई सीटी स्कैन मशीनें

जिला अस्पतालों में सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मप्र पब्लिक हेल्थ कॉर्पोरेशन के जरिए टेंडर जारी किए थे। प्रदेश के 18 जिला अस्पतालों में 16 स्लाइस सीटी स्कैन मशीनें लगाने का काम सिद्धार्थ सीटी स्कैन सर्विस जयपुर राजस्थान को मिला था। 10 जनवरी 2018 को हेल्थ कॉर्पोरेशन से कंपनी ने एग्रीमेंट किया था। चार साल बीतने के बाद भी कंपनी धार, रतलाम, शाजापुर और मंडला जिला अस्पतालों में सीटी स्कैन मशीनें नहीं लगा पाई। इसके बाद हेल्थ कॉर्पोरेशन ने कंपनी को नाेटिस जारी किए इसके बावजूद कंपनी शाजापुर और मंडला में सीटी स्कैन मशीनें नहीं लगा पाई। इस लापरवाही पर हेल्थ कॉर्पोरेशन ने कंपनी पर कार्रवाई करते हुए धरोहर राशि को जब्त कर पांच साल तक टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।कोरोना संकट काल में हुई मरीजों को परेशानीस्वास्थ्य विभाग द्वारा टेंडर जारी होने के बाद करीब डेढ़ साल के भीतर कंपनी को सीटी स्कैन मशीनें लगानी थीं। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान लंग्स में इन्फेक्शन लेवल जांचने के लिए सीटी स्कैन सबसे जरूरी टेस्ट था लेकिन कंपनी की लापरवाही से जिला अस्पतालों में यह सुविधा शुरू न होने से मरीजों को बाहर जांच करानी पड़ी।काम में देरी पर हर हफ्ते 50 हजार की पेनाल्टीहेल्थ कार्पोरेशन के अधिकारियों की मानें तो कंपनी को इन मशीनों को चालू करने का काम दो साल में पूरा करने की शर्त थी। काम में देरी होने पर हर हफ्ते 50 हजार की पेनाल्टी लगाने की शर्त रखी गई थी। चार साल में भी जब कंपनी मंडला और शाजापुर में मशीनें नहीं लगा पाई तो हेल्थ कॉर्पोरेशन ने सिक्योरिटी मनी जब्त कर पांच साल तक टेंडर में भाग लेने के लिए प्रतिबंधित कर दिया। हालांकि जिन 16 जिलों में कंपनी की मशीनें चालू हो गई हैं वहां कोई असर नहीं पडे़गा।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: 53 हजार करोड़ की योजनाओं को 2031 तक विस्तार, सिंचाई और शिक्षा पर जोर

​भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार...

इंदौर: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी को मिली जमानत

​शिलॉन्ग/इंदौर: मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान हुए...

Topics

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

दहेज नहीं, हमें तो बेटी चाहिए: बड़नगर के राजावत परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल

​बड़नगर/उज्जैन। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img