Wednesday, August 12, 2026
27.8 C
Bhopal

पुरानी रंजिश में हत्या करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, खुद के साथी को भी मारी थी गोली

देवास। शहर के भवानी सागर क्षेत्र में 17 अप्रैल को हुई सनसनीखेज गोलीबारी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। नाहर दरवाजा पुलिस ने हत्या के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात में शुभम उर्फ लड्डू नाथ की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य युवक गौतम नाथ घायल हुआ था।

पुलिस को गुमराह करने की रची थी साजिश

​जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपियों ने पुलिस को चकमा देने और झूठी क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अपने ही साथी वरुण बाली के पैर में गोली मार दी थी। वे इस मामले को आत्मरक्षा या आपसी संघर्ष का रूप देना चाहते थे, लेकिन पुलिस की तकनीकी जांच के सामने उनका यह पैंतरा फेल हो गया।

ऐसे दबोचे गए आरोपी

​एसपी पुनीत गेहलोत के निर्देश पर थाना प्रभारी अमित सोलंकी की टीम ने मुखबिरों और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से घेराबंदी की। पुलिस ने दबिश देकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया:

  • रितिक सिहोते (25)
  • सिद्धार्थ उर्फ गट्टू सिहोते
  • वरुण बाली (24)
  • मोनु सिहोते (34)
  • विपीन बाली (34)

​ये सभी आरोपी भवानी सागर क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।

हथियार बरामद, अन्य की तलाश जारी

​पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देशी पिस्टल और दो डंडे बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में कुछ अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img