Monday, November 16, 2026
28.1 C
Bhopal

हॉस्टल में रहने वाले छात्र ने कुक से की ₹45 हजार की ठगी, पुलिस ने शुरू की तलाश

​इंदौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र से धोखाधड़ी का एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक हॉस्टल में रहने वाले छात्र ने वहीं के कुक (रसोइया) को अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में फंसाकर हजारों रुपये की चपत लगा दी और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

​मदद के नाम पर लिया झांसा

​शिकायतकर्ता हिम्मत सिंह पंवार ने बताया कि वह एक निजी हॉस्टल में कुक का काम करते हैं। हॉस्टल में रहने वाले छात्र आदित्य मेहता (मूल निवासी अजमेर) ने बीते 16 अप्रैल को उनसे मदद मांगी। आदित्य ने कहा कि उसे किसी को तुरंत भुगतान करना है, इसलिए वह हिम्मत सिंह से ₹45,500 नकद ले लेगा और उसके बदले तुरंत उतने ही पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर कर देगा।

​पत्नी से पैसे मांगकर दिए, आरोपी हुआ चंपत

​हिम्मत सिंह ने छात्र की बातों पर भरोसा करते हुए अपनी पत्नी से पैसे मंगवाकर आदित्य को दे दिए। जब उन्होंने पैसे ऑनलाइन वापस भेजने के लिए क्यूआर कोड दिखाया, तो आरोपी ने बहाना बनाया कि उसकी मां को ऑनलाइन पेमेंट करना नहीं आता और शाम को पिता के जरिए पैसे भिजवा देगा।

​कमरे पर लटका मिला ताला

​शाम को जब हिम्मत सिंह बकाया रकम के लिए छात्र के कमरे पर पहुंचे, तो वहां ताला लटका मिला। आदित्य अपना मोबाइल बंद कर हॉस्टल से भाग चुका था। काफी कोशिशों के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो पीड़ित ने लसूड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई।

​पुलिस का कहना है: “आरोपी छात्र के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी राजस्थान के अजमेर का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।”

Hot this week

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...

भोपाल में शादी का झांसा देकर युवती से चार साल तक दुष्कर्म, आरोपी फरार

भोपाल। राजधानी के मिसरोद इलाके में शादी का झांसा...

इलाज के बहाने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, ड्यूटी डॉक्टर पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

​ग्वालियर। हजीरा स्थित सिविल अस्पताल में इलाज के लिए...

Topics

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img