Sunday, September 27, 2026
22 C
Bhopal

भोपाल: जनगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

​भोपाल। राजधानी में 1 मई से शुरू हो रहे जनगणना कार्य को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने आदेश जारी कर जनगणना ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियों पर 30 मई तक पूरी तरह से रोक लगा दी है।

​6 हजार कर्मचारी संभालेंगे मोर्चा

दरअसल, 1 मई से 30 मई तक मकानों के सूचीकरण और उनकी गिनती का काम किया जाना है। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए भोपाल के 6 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कार्य की महत्ता को देखते हुए प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि इस दौरान मैनपावर की कोई कमी न हो।

​इमरजेंसी में मिलेगी राहत

आदेश के अनुसार, सभी प्रकार के अवकाश प्रतिबंधित रहेंगे। हालांकि, मेडिकल इमरजेंसी या किसी अनिवार्य पारिवारिक कार्य की स्थिति में संबंधित कार्यालय प्रमुख की विशेष अनुमति के बाद ही राहत मिल सकेगी। प्रशासन का लक्ष्य निर्धारित समय सीमा के भीतर जनगणना के इस चरण को सफलतापूर्वक पूरा करना है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img