Saturday, May 2, 2026
39.6 C
Bhopal

क्राइम ब्रांच टीम द्वारा मोबाईल पर आईपीएल सट्टा खेलते हुए दो आरोपी को धर दबोचा आरोपीगण से मोबाईल दो नग एप्पल एवं रियलमी कंपनी के एवं नगदी 3000 कीमती जप्त

• मोबाइल से ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खेलते हुए पकडाये । • LIVE365EXCH, SSS EXCH साइट का उपयोग कर खेलते थे ऑनलाइन सट्टा। • आइडी देने वाले की तलाश की जा रही हैं । • LIVE365EXCH, SSS EXCH दोनो साइट को ब्लाक करवाने की कार्यवाही की जा रही । • आरोपीगणों से दो मोबाइल फोन व नगद 3000 रु जप्त । *घटना का विवरण:-* दिनांक 03.04.2022 – को थाने से मुखबिर द्वारा प्राप्त आई.पी.एल. सट्टे की सूचना तस्दीक एवं कार्यबाही हेतु बरखेडी जहागीराबाद वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकार हमराह स्टाफ सउनि साविर खान, प्रआऱ श्याम तोमर के रवाना हुआ था बाद मे अतिरिक्त वल की आवश्यकता होने से सउनि गजेन्द्र सिंह, सउनि राघवेन्द्र धाक़ड, आर विवेक नामदेव , म.आऱ मनीषा राठौर को मुखबिर सूचना स्थान पर तलव किया गया तथा राहगीर गवाहान रामचंद्र व हरिचरण को भी तलव किया गया जो उपस्थित आये जिन्हे सूचना से अवगत कराया गया जिन्होने कार्यबाही मे चलने हेतु मौखिक सहमति दी । बाद हमराह स्टाफ व गवाहान के शनि मंदिर के पास पहुँचे जहा पर पान की गुमठी के पास आड मे मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के तीन लडके बैठकर मोबाईल चलाते दिखे । जो पुलिस को आते देख भागे जिनमे से दो लडको को स्टाफ की मदद से पकडना एवं एक लडका संकरी गली का फायदा उठाकर मौके से भाग गया । दोनो पकडे लडको से अलग अलग नाम पता पूछा जिनमे से एक लडके ने अपना नाम विशाल जाटव पिता श्री मान सिंह जाटव उम्र 21 साल निवासी इकबाल मंजिल फ्लैट नंवर ए1 थाना जहागीराबाद भोपाल का तथा दूसरे ने अपना नाम विक्की सामा पिता राम सिंह सामा उम्र 20 साल निवासी म.न. 01 रेवडी वाली गली बरखेडी जहागीराबाद भोपाल का बताया । जिनकी प्रथक प्रथक तलाशी ली गई । आरोपीगणो का कृत्य धारा 4क सट्टा एक्ट का पाया जाने से आरोपीगणो के पास मिले मोबाईल दो नग एप्पल एवं रियलमी कंपनी के एवं नगदी जुमला रकम 3000 रूपये को मौके पर दोनो आरोपीगणो से प्रथक प्रथक समक्ष गवाहान मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । बाद दोनो आऱोपीगणो को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर जप्तशुदा मोबाईल, नगदी रूपये एवं हमराह स्टाफ एवं गवाहानो के लेकर फरार आरोपी के संबंध मे जानकारी एवं पूछताछ हेतु थाना लेकर वापस आया हालत थाना प्रभारी एवं वरिष्ठ अधिकारियो को बताये गये । अभिरक्षा मे लाये गये दोनो आरोपीगणो से तीसरे आऱोपी के संबंध मे पूछताछ प्रथक से की जाती है असल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । *गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी -* 1.विशाल जाटव पिता श्री मान सिंह जाटव उम्र 21 साल निवासी इकबाल मंजिल फ्लैट नंवर ए1 थाना जहागीराबाद भोपाल 2. विक्की सामा पिता राम सिंह सामा उम्र 20 साल निवासी म.न. 01 रेवडी वाली गली बरखेडी जहागीराबाद भोपाल। *सराहनीय भूमिका –* उपरोक्त कार्यवाही मे थाना क्राइम ब्रांच के उनि प्रमोद शर्मा ,सउनि शाबिर खान सउनि राघवेन्द्र धाकड ,सउनि गजेन्द्र सिंह प्र.आर.श्याम सिंह तोमर ,आर .विवेक नामदेव ,महिला आर.मनीषा राठौर की सराहनीय भूमिका रही।

Hot this week

भोपाल: पॉलिटेक्निक चौराहे के पास 70 साल पुरानी आदिवासी बस्ती जमींदोज, भारी हंगामा

​भोपाल। राजधानी के हृदय स्थल पॉलिटेक्निक चौराहा (मानस भवन...

पिता ने ही ली थी बेटे की जान: कुल्हाड़ी से वार कर उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

​नजीराबाद (भोपाल ग्रामीण)। पारिवारिक कलह ने एक हँसते-खेलते घर...

पति की प्रताड़ना से तंग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने दी जान, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

​भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना अंतर्गत कजलीखेड़ा में रहने...

Topics

भोपाल: पॉलिटेक्निक चौराहे के पास 70 साल पुरानी आदिवासी बस्ती जमींदोज, भारी हंगामा

​भोपाल। राजधानी के हृदय स्थल पॉलिटेक्निक चौराहा (मानस भवन...

पिता ने ही ली थी बेटे की जान: कुल्हाड़ी से वार कर उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

​नजीराबाद (भोपाल ग्रामीण)। पारिवारिक कलह ने एक हँसते-खेलते घर...

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-march-3.pdf ncf marchDownload

ncf marchDownload

रेलवे कर्मचारी को प्रेम जाल में फंसाकर 21 लाख ऐंठे, आरोपी महिला पर केस दर्ज

​सीतामऊ। मंदसौर जिले के सीतामऊ क्षेत्र में हनीट्रैप का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img