Saturday, May 2, 2026
39.6 C
Bhopal

भोपाल में सुविधाएं न मिलने से नाराजगी

राजधानी के गोंदरमऊ बीडीए क्वॉटर्स एरिये में पीने के पानी को लोग तरस रहे हैं। वहीं, बंद स्ट्रीट लाइट और जर्जर सड़कें भी मुसीबत बनी हुई है। इस कारण यहां रहने वाले हजारों लोग परेशान हो रहे हैं। इसे लेकर लोगों में नाराजगी है। आम आदमी पार्टी ने इसका विरोध जताया है और बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है।इस इलाके में 6 हजार से अधिक लोग पिछले 30 साल से रह रहे हैं, लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है। इसे लेकर आम आदमी पार्टी की जिलाध्यक्ष रीना सक्सेना के नेतृत्व में गोंदरमऊ में प्रदर्शन किया गया। वहीं, कलेक्टोरेट में अधिकारी को आवेदन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष सक्सेना ने बताया, गोंदरमऊ में नगर निगम ने अब तक पानी की लाइन नहीं बिछाई है। इस कारण घरों में नल कनेक्शन नहीं हो सके हैं। स्ट्रीट लाइट नहीं है। इससे रात के समय अंधेरा रहता है। सड़कें जर्जर हो गई है।टैक्स दे रहे तो सुविधाएं क्यों नहीं मिल रहीआम आदमी पार्टी ने कलेक्टोरेट पहुंचकर विरोध जताया। पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने कहा कि जल्द सुविधाएं दी जाए, वरना बड़ा आंदोलन किया जाएगा। लोग टैक्स दे रहे हैं तो उन्हें सुविधाएं भी मिलना चाहिए। पार्टी के ओसामा इकबाल, महिला विंग की जिलाध्यक्ष जया दीक्षित, जिला प्रवक्ता प्रीति खरे, संगठन मंत्री अजय गिरी, वार्ड प्रभारी निधि वर्मा एवं गोंदरमऊ के लोग मौजूद थे।

Hot this week

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-march-3.pdf ncf marchDownload

ncf marchDownload

रेलवे कर्मचारी को प्रेम जाल में फंसाकर 21 लाख ऐंठे, आरोपी महिला पर केस दर्ज

​सीतामऊ। मंदसौर जिले के सीतामऊ क्षेत्र में हनीट्रैप का...

Topics

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-march-3.pdf ncf marchDownload

ncf marchDownload

रेलवे कर्मचारी को प्रेम जाल में फंसाकर 21 लाख ऐंठे, आरोपी महिला पर केस दर्ज

​सीतामऊ। मंदसौर जिले के सीतामऊ क्षेत्र में हनीट्रैप का...

नाबालिग से ज्यादती करने वाला आरोपी फरार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

​इंदौर। शहर में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म...

भोपाल: 10 किलो गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

​भोपाल। राजधानी में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए...

भोपाल: युवक को बंधक बना चाकू से हमला करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की हनुमानगंज पुलिस ने नादरा बस स्टैंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img