Friday, November 6, 2026
30.4 C
Bhopal

मध्‍यप्रदेश द्वारा फील्‍ड के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली गई।

पुलिस महानिदेशक, मध्‍यप्रदेश द्वारा दिनांक 06.04.2022 को वीडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से प्रदेश के समस्‍त जोनल अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक/ पुलिस महानिरीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षकों की बैठक ली गई। उक्‍त बैठक में पुलिस महानिदेशक ने माननीय मुख्‍यमंत्री जी, मध्‍यप्रदेश द्वारा गृह विभाग की समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशों के संबंध में फील्‍ड के अधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रमुखता से माफियाओं के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही, महिला सुरक्षा, अनसूचित जाति/जनजाति कल्‍याण, कानून-व्‍यवस्‍था एवं नक्‍सल विरोधी अभियान, नारकोटिक्‍स, सायबर अपराध, पुलिस में तकनीकी का उपयोग, पुलिस कल्‍याण एवं प्रशिक्षण संबंधी विषयों पर फील्‍ड के अधिकारियों से अपेक्षित कार्यवाही के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये। साथ ही आगामी समय में आने वाले त्‍यौहार जैसे कि- रामनवमी, हनुमान जयंती एवं ईद के अवसर पर कानून-व्‍यवस्‍था एवं सुरक्षा व्‍यवस्‍था में सतर्कता बरतने के लिए दिशा-निर्देश दिये। प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे, अन्‍य देशों के नागरिकों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही एवं किरायेदारों का चरित्र सत्‍यापन कराने हेतु वर्तमान में संचालित विशेष अभियान का प्रभावी रूप से क्रियान्‍वयन करने के लिए समस्‍त अधिकारियों को निर्देशित किया।

Hot this week

निशातपुरा पुलिस का अनूठा उपहार: धनतेरस पर 70 लोगों को वापस मिले उनके खोए हुए मोबाइल

भोपाल: धनतेरस और दीपावली के पवित्र अवसर पर निशातपुरा थाना...

75 साल की बुजुर्ग महिला की घर में हत्या, गहनों के साथ नकली दांत से भी सोना उखाड़ ले गए बदमाश

भोपाल: शहर के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र के वाजपेयी नगर...

पुरानी रंजिश के चलते छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

​जबलपुर / कुंडम दीपावली मनाने गांव आए एक 19 वर्षीय...

Topics

पुरानी रंजिश के चलते छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

​जबलपुर / कुंडम दीपावली मनाने गांव आए एक 19 वर्षीय...

दीपावली से पहले एक्शन: एमपी में 10 दिन में 73 लाख के अवैध पटाखे और कार्बाइड गन जब्त

भोपाल: दीपावली पर प्रतिबंधित कार्बाइड गन और अवैध पटाखों...

कपास के खेत में हो रही थी गांजे की अवैध खेती, 97 पौधे जब्त; एक गिरफ्तार

​खरगोन: जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र के पिपरीखेड़ी (दांगी फालिया)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img