रायपुर। रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।
इसी तारतम्य में दिनांक 06.04.22 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत ट्रांसपोर्टª नगर भाठागांव स्थित बजरंग चौक के पास एक व्यक्ति गांजा बिक्री करने आने वाला है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक उरला विश्व दीपक त्रिपाठी द्वारा थाना प्रभारी खमतराई अश्वनी राठौर को आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।




