Saturday, May 2, 2026
31.5 C
Bhopal

राज्य स्तरीय एकीकृत पुलिस आपातकालीन सेवा डायल-112/100 द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य

(1)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (रेडियो ) श्री अमित सिंह द्वारा कार्यवाहक निरीक्षकों को पब्लिक ऑर्डर बनाए रखने के लिए के महत्वपूर्ण सुझाव दिए आज दिनाँक 06 अप्रेल 2022 को राज्य स्तरीय पुलिस कन्ट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में 45 कार्यवाहक निरीक्षकों द्वारा भ्रमण किया गया । ये पुलिस अधिकारी पुलिस प्रशिक्षण शाला भौंरी में इंडक्शन कोर्स कर रहे हैं । भ्रमणकर्ता अधिकारियों को डायल-112/100 की टीम द्वारा डायल-112/100 सेवा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई एवं उन्हें कॉलटेकर कक्ष एवं डिस्पेचर कक्ष का भ्रमण कराकर उनमें किसी प्राप्त सूचना पर होने वाली कार्यवाही से अवगत कराया गया । प्रशिक्षणरत पुलिस अधिकारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (रेडियो ) श्री अमित सिंह द्वारा संबोधित किया गया । श्री सिंह ने पुलिस अधिकारियों को अपने क्षेत्र मे पब्लिक ऑर्डर बनाए रखने के लिए आवश्यक सुझाव दिये। श्री सिंह द्वारा बताया गया कि पुलिस अधिकारी को अपने क्षेत्र कि भौगोलिक , सामाजिक , सांस्कृतिक संरचना तथा आर्थिक व्यवस्था का ज्ञान होने के साथ साथ क्षेत्र के अपराधी, उपद्रवियों को चिन्हित कर उनकी जानकारी संकलित करना भी आवश्यक है। क्षेत्र के आम जनता के साथ संवाद स्थापित कर पुलिस की सक्रियता और कानून व्यवस्था के प्रति उनमे विश्वास जागृत किया जा सकता है। भ्रमण उपरांत प्रशिक्षणरत पुलिस अधिकारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (रेडियो ) श्री अमित सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किए । भ्रमण कार्यक्रम के समय उप पुलिस अधीक्षक (रेडियो) श्री एस.के.गुप्ता निरीक्षक (रेडियो) श्री मोहन सिंह, उप निरीक्षक (रेडियो) गजेन्द्र सिंह रघुवंशी एवं अन्य पुलिस अधिकारी गण उपस्थित रहे । (2)धार के थाना नालछा क्षेत्र में आइशर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट जाने से 08 घायल व्यक्तियों को,डायल-112/100 सेवा ने पहुँचाया अस्पताल जिला धार के थाना नालछा क्षेत्र अंतर्गत ज्ञानपुरा चौराहा घाटी पर आइशर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट जाने से 08 व्यक्ति घायल हो गए थे । पुलिस सहायता के लिए उक्त सूचना एक स्थानीय व्यक्ति ने दिनाँक 06-04-2022 को डायल-112/100 को कॉल कर राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में दी । सूचना प्राप्ति पर तत्काल धार जिले के नालछा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को घटना का विवरण देकर मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि ज्ञानपुरा चौराहा घाटी पर आइशर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट जाने से 08 घायल व्यक्तियों को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ.आर.व्ही. वाहन एवं चिकित्सा वाहन से ले जाकर जिला भोज चिकित्सालय धार मे भर्ती करवाया। जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है। (3)सागर के थाना गौरझामर क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवनडायल-112/100 सेवा ने उपचार हेतु देवरी अस्पताल मे भर्ती करवाया जिला सागर के थाना गौरझामर के अंतर्गत 25 वर्षीय एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था । पुलिस सहायता के लिए उक्त सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 05-04-2022 को रात्रि 20:00 प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल सागर जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को घटना का विवरण देकर मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-100 एफ.आर.व्ही. मे तैनात पुलिस स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञातकारणों से आत्महत्या के उदेश्य से जहरीले पदार्थ से पीड़ित 25 वर्षीय युवक को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ.आर.व्ही. वाहन से परिजन के साथ ले जाकर देवरी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहाँ पीड़ित युवक का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है। (4)खण्डवा के थाना कोतवाली क्षेत्र में दो मोटर साईकिल के आपसी एक्सीडेंट में घायल हुए दंपति, बच्चे एवं दो युवको को,डायल-112/100 सेवा ने जिला चिकित्सालय खंडवा मे भर्ती करवाया जिला खंडवा के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गुरु नानक पेट्रोल पम्प के पास मे दो मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से दंपति बच्चे एवं दो युवक घायल हो गए थे । पुलिस सहायता के लिए उक्त सूचना एक स्थानीय व्यक्ति ने दिनाँक 05-04-2022 को रात्रि 10:40 बजे डायल-112/100 को कॉल कर राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में दी । सूचना प्राप्ति पर तत्काल खंडवा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को घटना का विवरण देकर मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ ने घटनास्थल पर पहुँचकर बताया कि दो मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से घायल दंपति बच्चे एवं दो युवको को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर जिला चिकित्सालय खंडवा मे भर्ती करवाया। जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है। (5) विदिशा के थाना शमशाबाद क्षेत्र में 40 वर्षीय एक महिला ने किया जहरीले पदार्थ का सेवनडायल-112/100 सेवा ने शमशाबाद अस्पताल मे भर्ती करवाया जिला विदिशा के थाना शमशाबाद के अंतर्गत एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था । महिला को अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस सहायता हेतु उक्त सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 05-04-2022 को प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल विदिशा जिले के आमला थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को घटना का विवरण देकर मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-100 एफ.आर.व्ही. मे तैनात पुलिस स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञातकारणों से आत्महत्या के उदेश्य से जहरीले पदार्थ से पीड़ित 40 वर्षीय महिला को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ.आर.व्ही. वाहन से परिजन के साथ ले जाकर शमशाबाद अस्पताल में भर्ती करवाया। जहाँ पीड़ित महिला का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।

Hot this week

एम्स की पहली मंजिल से कूदा रेबीज का मरीज, मौत

​भोपाल। राजधानी के एम्स अस्पताल में शुक्रवार रात एक...

आदमपुर कचरा खंती में भीषण आग, धुएं के गुबार से घिरा शहर

​भोपाल। राजधानी के आदमपुर स्थित कचरा खंती (डंपिंग साइट)...

भोपाल: पॉलिटेक्निक चौराहे के पास 70 साल पुरानी आदिवासी बस्ती जमींदोज, भारी हंगामा

​भोपाल। राजधानी के हृदय स्थल पॉलिटेक्निक चौराहा (मानस भवन...

पिता ने ही ली थी बेटे की जान: कुल्हाड़ी से वार कर उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

​नजीराबाद (भोपाल ग्रामीण)। पारिवारिक कलह ने एक हँसते-खेलते घर...

Topics

एम्स की पहली मंजिल से कूदा रेबीज का मरीज, मौत

​भोपाल। राजधानी के एम्स अस्पताल में शुक्रवार रात एक...

आदमपुर कचरा खंती में भीषण आग, धुएं के गुबार से घिरा शहर

​भोपाल। राजधानी के आदमपुर स्थित कचरा खंती (डंपिंग साइट)...

भोपाल: पॉलिटेक्निक चौराहे के पास 70 साल पुरानी आदिवासी बस्ती जमींदोज, भारी हंगामा

​भोपाल। राजधानी के हृदय स्थल पॉलिटेक्निक चौराहा (मानस भवन...

पिता ने ही ली थी बेटे की जान: कुल्हाड़ी से वार कर उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

​नजीराबाद (भोपाल ग्रामीण)। पारिवारिक कलह ने एक हँसते-खेलते घर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img