Friday, November 6, 2026
30.4 C
Bhopal

डायल 100 (FRV) के उत्कृष्ट संचालन हेतु FRV स्टॉफ व थाना प्रभारियो का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

मध्यप्रदेश पुलिस की सर्व लोकप्रिय सेवा डायल 100 (FRV) के उत्कृष्ट संचालन हेतु नगरीय पुलिस जिला भोपाल के समस्त थानों मे संचालित FRV स्टॉफ व थाना प्रभारियो का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज कमिश्नर कार्यालय में सम्पन्न हुआ, जिसमे नगरीय पुलिस जिला भोपाल के समस्त थानों के Frv स्टॉफ एवं थाना प्रभारी समेत लगभग 95 अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित हुए।प्रशिक्षण का शुभारम्भ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रेडियो श्री अमित सिंह एवं पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्री विनीत कपूर द्वारा किया गया। शुभारम्भ उपरांत श्री अमित सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आमजन के बीच मध्यप्रदेश पुलिस की सबसे लोकप्रिय एवं विश्वसनीय सेवा डायल 100 के उत्कृष्ट संचालन एवं आमजन का डायल 100 के प्रति विश्वास बरकरार रखने के लिए ड्यूटीरत स्टॉफ एवं थाना प्रभारी को बेहद अलर्ट रहने एवं जवाबदेह बनने की आवश्कता है। इवेंट प्राप्त होते ही त्वरित मौके पर पहुँचकर पीड़ित की समस्या को धैर्यपुर्वक व गम्भीरता से सुनकर उचित वैधानिक कार्रवाई करना हमारी प्रथम जिम्मेदारी होना चाहिये। समय और आवश्कतानुसार FRV में साजो-सामान एवं तकनीकी बदलाव किये जा रहें हैं, ताकि इवेंट एवं फीडबैक इत्यादी मे काफी सहुलियत होगी।डीसीपी हेड्क्वार्टर श्री विनीत कपूर ने प्रशिक्षणार्थियों को स्मार्ट पुलिसिंग/अवधारणा एवं तकनीकि विकास क्षमता के संबंध मे विस्तारपूर्वक व्याख्यान दिया एव्ं कहा कि मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने हेतु अपने खानपान एव दिनचर्या बेहतर बनायें ताकि सौपें गये कार्य एवं पदीय कर्तव्यों का जिम्मेदारी पुर्वक निर्वहन कर सकें।पुलिस अधीक्षक डायल 100 श्रीमती बीना सिंह ने डायल 100 नेट्व्युवर, डेश बोर्ड व फीडबैक पोर्टल के बारे मे तकनीकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक रेडियो श्री अंकित शुक्ला ने बताया कि मध्यप्रदेश के समस्त थानों मे CCTV केमरे लगाये जाने हैं, यह CCTV सर्विलांस एवं VDP पोर्टल का उपयोग थाने एवं प्रकरणों से सम्बन्धी बहुत से कार्य मेउपयोगी साबित हो सकता है। उप पुलिस अधीक्षक श्री किशोर खड़कोतकर फेस फ़ोरेंसिक एप्प का संचालन के बारे मे विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। साफ्ट स्कील ट्रेनर एवं कम्युनिकेशन श्रीमती असमा रिजवान ने बताया कि इवेंट के दौरान आमजन से हमे कैसा व्यवहार करना है ताकि पीड़ित की समस्या को गम्भीरता एवं जवाबदेहीपुर्ण सुनकर उचित मदद की जा सके जिससे आमजन के बीच पुलिस की छवि बेहतर बनी रहे।कार्यक्रम का संचालन इंस्पेक्टर रेडियो श्री मनोज बैस द्वारा किया गया एवं SOP के बारे मे विस्तृत जानकारी दी एवं अंत मे उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियो एवं अतिथियों का भोपाल पुलिस की ओर से आभार व्यक्त किया गया।

Hot this week

निशातपुरा पुलिस का अनूठा उपहार: धनतेरस पर 70 लोगों को वापस मिले उनके खोए हुए मोबाइल

भोपाल: धनतेरस और दीपावली के पवित्र अवसर पर निशातपुरा थाना...

75 साल की बुजुर्ग महिला की घर में हत्या, गहनों के साथ नकली दांत से भी सोना उखाड़ ले गए बदमाश

भोपाल: शहर के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र के वाजपेयी नगर...

पुरानी रंजिश के चलते छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

​जबलपुर / कुंडम दीपावली मनाने गांव आए एक 19 वर्षीय...

Topics

पुरानी रंजिश के चलते छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

​जबलपुर / कुंडम दीपावली मनाने गांव आए एक 19 वर्षीय...

दीपावली से पहले एक्शन: एमपी में 10 दिन में 73 लाख के अवैध पटाखे और कार्बाइड गन जब्त

भोपाल: दीपावली पर प्रतिबंधित कार्बाइड गन और अवैध पटाखों...

कपास के खेत में हो रही थी गांजे की अवैध खेती, 97 पौधे जब्त; एक गिरफ्तार

​खरगोन: जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र के पिपरीखेड़ी (दांगी फालिया)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img