Saturday, May 9, 2026
30.1 C
Bhopal

मारपीट की FIR लिखाने पर हमला:भोपाल में BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष ने आदिवासी युवक को बेरहमी से पीटा, दूध लेने घर से निकला था

भोपाल के कमला नगर इलाके में आदिवासी युवक के साथ भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन यादव ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। इसकी थाने में FIR कराकर युवक घर पहुंचा। यह बात जैसे ही अर्जुन को पता लगी, वह 8-10 लड़कों के साथ युवक के घर पहुंच गया। युवक को घर से बाहर निकाल कर सभी ने हमला कर दिया। घटना का वीडियो सामने आया है।पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसकी बहन का मोबाइल तक छीन लिया। हालांकि बाद में वापस लौटा दिया। कमला नगर पुलिस ने युवक की शिकायत पर दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है। इसमें मारपीट समेत अनुसूचित जनजाति निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।पीपल चौराहा प्रेमपुरा घाट के पास रहने वाला अजय उइके (20) होटल में जॉब में करता है। 15 अप्रैल की रात वह अपनी बहन के साथ करोंद में शादी समारोह अटेंड कर घर लौट रहा था। उसने पुलिस को बताया कि घर आने के बाद वह दूध लेने गया। रास्ते में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन यादव ने उसे रोक लिया। धमकाया कि क्या ताक-झांक कर रहा है। इसके बाद गाली-गालौज शुरू कर दी। इसका जब उसने विरोध किया तो अर्जुन के साथ खड़े दो लोगों ने मारपीट कर दी।घर पहुंचकर यह बात अजय ने परिजन को बताई। वह अपनी बहन के साथ कमला नगर थाने में एफआईआर लिखाने पहुंचा। एफआईआर कराकर रात सवा दो बजे के करीब घर लौटा। इसी बीच अर्जुन यादव 8-10 लड़कों को लेकर उसके घर पहुंच गया। अजय ने आरोप लगाया कि उसे घर से बाहर निकालकर सभी ने उस पर दोबारा हमला कर दिया। अजय का कहना है कि उसकी बहन ने बीच-बचाव किया। इस पर आरोपी ने उसका मोबाइल छीन लिया। उसके साथ भी धक्कामुक्की कर दी।पुलिस ने अजय की शिकायत पर ने अभिषेक यादव, अर्जुन यादव, उमेश यादव, सोहिल यादव, किशन सिसौदिया, विकास, केतन, नकुल मारण समेत 8 लोगों पर मामला दर्ज किया है। कमला नगर थाना प्रभारी विजय सिंह सिसौदिया ने बताया कि अजय की शिकायत पर दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।भाजपा से जुड़ा अर्जुन यादवअजय उइके ने पुलिस को बताया कि अर्जुन भाजपा का पूर्व मंडल अध्यक्ष रहा है। वह आपराधिक प्रवृत्ति का है। इलाके में अपनी धौंस जमाने के लिए लोगों को अक्सर डराता-धमकाता है। उसके गैंग में शामिल लड़के आए रोज लोगों के साथ मारपीट करते हैं। इससे लोगों के बीच इनका भय व्याप्त है।

Hot this week

भोपाल: ई-रिक्शा की टक्कर से सुपरवाइजर की मौत, टहलते समय हुआ हादसा

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में शनिवार देर...

बैरसिया में भीषण सड़क हादसा: कार की टक्कर से पुजारी की मौत, साथी गंभीर

​बैरसिया (भोपाल)। राजधानी के बैरसिया इलाके में शुक्रवार शाम...

प्यार के जाल में फंसाकर छात्रा के निजी वीडियो किए वायरल, आरोपी फरार

​ग्वालियर। शहर के ग्वालियर थाना क्षेत्र के तानसेन नगर...

Topics

भोपाल: ई-रिक्शा की टक्कर से सुपरवाइजर की मौत, टहलते समय हुआ हादसा

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में शनिवार देर...

बैरसिया में भीषण सड़क हादसा: कार की टक्कर से पुजारी की मौत, साथी गंभीर

​बैरसिया (भोपाल)। राजधानी के बैरसिया इलाके में शुक्रवार शाम...

प्यार के जाल में फंसाकर छात्रा के निजी वीडियो किए वायरल, आरोपी फरार

​ग्वालियर। शहर के ग्वालियर थाना क्षेत्र के तानसेन नगर...

पति पर कुल्हाड़ी से वार मरा हुआ समझ कर पत्नी ने दी जान

​उदयपुर (गोगुंदा)। जिले के मजावड़ी गांव में गुरुवार रात...

शादी का झांसा देकर 5 साल तक शोषण, आरोपी फरार

​ ​भोपाल | राजधानी के कमला नगर इलाके में एक...

बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण, उमड़ा जनसैलाब

​कोलकाता/भोपाल। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img