Saturday, August 29, 2026
24.1 C
Bhopal

अंतर्रराज्यीय स्तर पर ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर पंजाब से गिरफ्तार

भोपाल के 83 निवेशको के साथ की 24 लाख रूपये की धोखाधडी* *घटना का विवरण:-* दिनांक 07.08.20 को आवेदक/फरियादी गुलाब सिंह मेवाडा निवासी खजूरी सडक भेापाल ने चिटफंड कंपनी जी.जी.कालोनाईजर के संचालक अनावेदक/आरोपी बलविंदर सिंह, हरजीत सिंह सिद्धू व दिलबाग सिंह के विरूद्ध  निवेशको के साथ आर.डी./एफ.डी. पर दुगना पैसा वापस करने का झाँसा देकर धोखाधडी करने रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर थाना हनुमानगंज भोपाल मे अप.क्र.830/2020 धारा 420,406,409 भादवि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।*घटना का तरीका -* आरोपी कंपनी के संचालको के द्वारा धोखाधडी करने के उद्देश्य से जी.जी. कालोनाईजर नाम से कंपनी स्थापित कर भोपाल के व्यस्ततम इलाके हनुमानगंज के चैतन्य मार्केट अंतर्गत आँफिस खोलकर कंपनी का एजेन्ट स्थानीय लोगो को बनाकर भोली भाली जनता मे स्थानीय एजेन्टो के माध्यम से घुसपैठ कर जनता का पैसा 5 साल मे दोगुना करने के नाम पर भोपाल शहर एवं देहात क्षेत्र के लोगो से एफ.डी./आर.डी मे लोगो से पैसा जमा कराकर 24 लाख रूपये की धोखाधडी की गई परिपक्वता अवधि पर कंपनी के द्वाराअपना नाम व स्थान बदल लिया जाता था उक्त कंपनी के अन्य संचालको के द्वारा जी.जी.कालोनाईजर से मिलते जुलते नाम जी.जी. डेयरी नाम की कंपनी एम.पी.नगर क्षेत्र मे प्रारंभ कर पुन: स्थानीय जनता के साथ धोखाधडी की गई उक्त संबंध मे थाना एम.पी. नगर मे फरियादी गुलाब सिंह मेवाडा के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कराया गया है ।*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही -*फरियादी गुलाब सिंह मेवाडा की शिकायत पर प्रकरण पंजीबद्ध कर कंपनी के द्वारा पीडित 83 स्थानीय निवेशको की जानकारी प्राप्त कर धोखाधडी करने वाली कंपनी द्वारा जारी किये गये फर्जी एफ.डी/आर.डी. दस्तावेज कीमती 24,000,00 जप्त कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई कंपनी के संबंध मे कंपनी रजिस्टर के कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर कंपनी के डायरेक्टर ग्रुप का पता लगाकर आरोपी 01.दिलबाग सिंह निवासी ग्राम ऐमा कला थाना छबाल जिला तरनतारण अमृतसर पंजाब, 02.हरजीत सिंह निवासी ग्राम ऐमा खुर्द थाना छबाल जिला तरनतारण अमृतसर पंजाब, 03. बलबिन्दर निवासी ग्राम राजूजोहल सिंह जिला तरनतारण पंजाब की संभावित पता ठिकानो पर दबिश देने के उपरान्त कंपनी के संचालक उद्धघोषित आरोपी दिलबाग सिंह निवासी ग्राम ऐमा कला थाना छबाल जिला तरनतारण अमृतसर पंजाब को तरण तारण से गिरफ्तार किया गया प्रकरण मे अन्य सह आरोपी हरजीत सिंह सिद्धू, बलविन्दर सिंह फरार है । *भूमिका -*वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्षन मे थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ठाकुर, उनि.संजय दुबे,प्र.आर.409 बृजेष निगम,आर.1687 अंकित ठाकुर, आर.3744 अभिलेष मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही है। 

Hot this week

भोपाल में हलवाई ने लगाई फांसी, छतरपुर में रहती है पत्नी

निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर, करोंद में किराए...

भोपाल के कोलार में निर्माणाधीन इमारत में युवती से रेप, आरोपी गिरफ्तार

​राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग...

Topics

भोपाल में हलवाई ने लगाई फांसी, छतरपुर में रहती है पत्नी

निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर, करोंद में किराए...

भोपाल के कोलार में निर्माणाधीन इमारत में युवती से रेप, आरोपी गिरफ्तार

​राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img