Friday, August 28, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल के हमीदिया रोड प्रोजेक्ट में अड़ंगा!:वॉटर नेटवर्क अधूरा, PWD नहीं करा पा रहा सड़क की मरम्मत; 4 km की हालत जर्जर

राजधानी भोपाल में कोलार पाइप लाइन के अधूरे प्रोजेक्ट ने हमीदिया रोड प्रोजेक्ट में अड़ंगा लगा दिया है। प्रोजेक्ट के चलते PWD करीब 4 km सड़क की मरम्मत नहीं करा पा रहा है, जबकि दो करोड़ रुपए मंजूर हो चुके हैं। ऐसे में हर रोज गुजरने वाले लाखों लोग परेशान हो रहे हैं।हमीदिया रोड के भोपाल टॉकीज से रॉयल मार्केट के बीच करीब 4 किलोमीटर हिस्से में कई जगह सड़क उखड़ी हुई है। अल्पना तिराहे पर तो करीब 50 मीटर हिस्से से डामर गायब हो चुकी है। घोड़ा नक्कास, लोहा बाजार, शाहजहांनाबाद एरिये में भी हालत ठीक नहीं है। इन जगहों से नई कोलार लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। PWD नगर निगम की हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रहा है। ताकि, सड़क की मरम्मत हो और राहगीरों को राहत मिल सके। हमीदिया रोड राजधानी की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है। भोपाल रेलवे स्टेशन, नादरा बस स्टैंड समेत पुराने शहर के बाजारों में आने-जाने के लिए इसी रास्ते का उपयोग लोग करते हैं, लेकिन पिछले एक साल से सड़क की हालत जर्जर बनी हुई है।PWD की यह परेशानीभारत टॉकीज के सामने, अल्पना तिराहा समेत हमीदिया रोड PWD की है। सीवेज और पानी की पाइप लाइन की खुदाई होने के कारण पूरी सड़क जर्जर हो गई है। हालांकि, कुछ जगह पर डामरीकरण कराकर राहत दी गई है, लेकिन कुछ हिस्से ऐसे भी हैं, जहां से गुजरना राहगीरों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है। दुकानदार भी धूल उड़ने से परेशान हैं। PWD 4 किमी सड़क की मरम्मत कराना चाह रहा है, लेकिन अफसरों को डर है कि मरम्मत के बाद निगम फिर से सड़क की खुदाई न कर दें। ऐसा हुआ तो फिर से सड़क की हालत जर्जर हो जाएगी।CPA हो चुका बंदपिछले साल सड़कों की जर्जर हालत के चलते ही CPA (राजधानी परियोजना प्रशासन) बंद हो चुका है। इसे 31 मार्च 2022 को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है। बावजूद शहर के कई हिस्से ऐसे हैं, जहां की सड़कों की हालत नहीं सुधर पाई है। इनमें हमीदिया रोड प्रमुख है।

Hot this week

ला एग्जॉटिका कॉलोनी चौकीदार हत्याकांड: मुख्य आरोपी राजा और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार

​इंदौर की ला एग्जॉटिका कॉलोनी में बुधवार रात चौकीदार...

ग्वालियर में डिलीवरी बॉय की हत्या पर हंगामा, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चक्काजाम

​ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम डिलीवरी...

फर्जी ट्रेनी IAS तृप्ति सिंह पर एक और धोखाधड़ी का केस दर्ज, 39.17 लाख ठगे

​भोपालखुद को ट्रेनी IAS और मध्य प्रदेश पर्यटन (MPT)...

इंदौर में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए सिटी बसें पूरी तरह मुफ्त

​इंदौर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं और बहनों को...

Topics

ग्वालियर में डिलीवरी बॉय की हत्या पर हंगामा, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चक्काजाम

​ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम डिलीवरी...

फर्जी ट्रेनी IAS तृप्ति सिंह पर एक और धोखाधड़ी का केस दर्ज, 39.17 लाख ठगे

​भोपालखुद को ट्रेनी IAS और मध्य प्रदेश पर्यटन (MPT)...

इंदौर में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए सिटी बसें पूरी तरह मुफ्त

​इंदौर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं और बहनों को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img