Tuesday, May 12, 2026
41.5 C
Bhopal

MAX LIFE INSURANCE COMPANY की पाॅलिसी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले शातिर आरोपी को सायबर क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

आरोपीगण बीमा पाॅलिसी दिलाने के नाम पर करते है ठगी। बीमा पाॅलिसी के सस्ते एवं लुभावने आॅफरों का लालच देकर ग्राहकों को अपने जाल में फसाते हैं। पैसा अपने फर्जी एकाउन्ट में ऑनलाईन मंगाते हैं। आरोपीगण अभी तक विभिन्न राज्यों केे सैकडों लोगों को बना चुकें है, ठगी का शिकार। आरोपीगण अभी तक विभिन्न्य राज्यों में लगभग 20 लाख रूपयों की कर चुके हैं ठगी।भोपाल : दिनांक 30 अप्रैल 2022- वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त (अपराध)- श्री अमित कुमार, अति. पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्री शैलेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त ( सायबर ) श्री अक्षय चौधरी के नेत्रत्व में सायबर क्राइम ब्रान्च जिला भोपाल की टीम द्वारा MAX LIFE INSURANCE COMPANY की पाॅलिसी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले शातिर आरोपी को सायबर क्राइम ब्रंाच भोपाल की टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है।*घटनाक्रमः-* फरियादी विजय वाधवानी निवासी- सिंधी काॅलोनी बैरसिया भोपाल साथ MAX LIFE INSURANCE COMPANY की पाॅलिसी दिलाने के नाम पर आॅनलाईन कुल 95000/-रू की ठगी के संबंध में लिखित शिकायत आवेदन पत्र सायबर क्राईम भोपाल में प्राप्त हुआ।जिसमें जांच उपरान्त अज्ञात मोबाईल नम्बर व खाता धारक के विरुद्ध अपराध क्रमांक- 51/22 धारा 420 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। *तरीका वारदातः-* आरोपियों द्वारा फरियादी को फोन कर MAX LIFE INSURANCE COMPANY से होना बताया गया तथा बोला गया कि आपकी पाॅलिसी की किस्त बकाया है अगर आप अपनी किस्तें अभी भरना चाहते है तो आपके लिए आॅफर है जिसमें आपका कोई भी अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा तथा आपको अधिक प्रीमियम मिलेगा तथा अधिक पैसा दिया जाएगा। इसके बाद फरियादी द्वारा उनके द्वारा बताए गए बैंक खातों पैसे जमा कर दिए गए। उसके बाद जब फरियादी द्वारा उक्त लोगों से संपर्क किया गया तो उन लोंगो के द्वारा और पैसे मांगे गए तब फरियादी को उक्त लोंगो पर शक हुआ और फरियादी द्वारा उनको दिए पैसे वापिस मांगे तो उन्होंने देने से मना कर दिया तथा फोन बंद कर लिए जिसके बाद फरियादी का उक्त लोगों से संपर्क बंद हो गया तब फरियादी को लगा कि उसके साथ ठगी हो गई हैं। तब फरियादी द्वारा उक्त ठगी के संबंध में सायबर क्राईम भोपाल में षिकायत आवेदन दिया गया।*पुलिस कार्यवाहीः-* सायबर क्राईम जिला भोपाल की टीम द्वारा शिकायत आवेदन पत्र पर अपराध कायमी के पश्चात् त्वरित कार्यवाही कर तकनीकी एनालिसिस एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के आधार पर प्राप्त साक्ष्यों के माध्यम से दिल्ली से एक आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 01 मोबाईल फोन मय सिम कार्ड एवं 02 डेबिट कार्ड को जप्त किया गया हैं । आरोपी को घटना में संलग्न अन्य आरोपियों की तलाश जारी है ।*पुलिस टीमः-* निरीक्षक अशोक मरावी, सउनि पी. चिन्ना राव, प्र.आर. 2071 मंयद चैहान, आर 2025 अंकित मिश्रा, आर. 1848 अंकित सिंह, आर. 4113 राघवेन्द्र दांगी।*गिरफ्तार आरोपी का विवरण-*क्रण् नाम पता शिक्षा जाहिरा व्यवसाय आपराधिक रिकार्ड1 नाजिर मिया पिता मुन्ने मिया उम्र 20 बर्ष निवासी ई-14/जी-492 जी ब्लाॅक न्यू सीलमपुर उत्तरपूर्वी दिल्ली 9जी मजदूरी जानकारी प्राप्त की जा रही है।*एडवायजरी-* वर्तमान में सायबर ठगो द्वारा बीमा पाॅलिसी दिलाने के लिए सस्ते एवं लुभावने आॅफर दिए जाते हैं जिसके लालच में आकर ग्राहक इनसे संपर्क कर सायबर ठगी का शिकार हो जाते है। इस प्रकार की ठगी से बचने के लिए हमेशा आॅफिशियल व रजिस्टरर्ड बीमा कंपनियों की जानकारी प्राप्त कर उनसे ही बीमा पाॅलिसी लेनी चाहिए। तथा जिस आॅफिशियल व रजिस्टरर्ड बीमा कंपनी से आप पाॅलिसी ले रहेे है, उसकी विश्वसनीयता एवं सत्यता की जांच कर लेना चाहिए। *निम्न बातों का हमेशा ध्यान रखेः-* आॅफिशियल व रजिस्टरर्ड बीमा कंपनी से ही पाॅलिसी लेनी चाहिए। बीमा पाॅलिसी लेने से पहने बीमा कंपनी की विश्वसनीयता एवं सत्यता की जांच कर लेना चाहिए। सस्ते एवं लुभावने लालच वाले बीमा पाॅलिसी के फर्जी आफरों से बचें। हमेशा याद रखें, सतर्कता ही सुरक्षा है।*नोटः- सायबर काईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना भोपाल सायबर क्राइम के हेल्पलाइन नम्बर 9479990636 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दे।

Hot this week

भोपाल: पारिवारिक कलह में पिता ने बेटे पर दागी गोली, बाल-बाल बचा किशोर

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में...

भोपाल: बाइक टकराने के मामूली विवाद में खूनी खेल, युवक की चाकू मारकर हत्या

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में बाइक टकराने जैसी...

‘नोटों की बारिश’ का झांसा देकर लाखों ठगने वाले तांत्रिक गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

​मंदसौर। अफजलपुर थाना पुलिस ने तंत्र-मंत्र और चमत्कार के...

एसपी ऑफिस में रेप पीड़िता ने खुद पर चाकू ताना, मची अफरा-तफरी

​ग्वालियर। सोमवार को ग्वालियर एसपी कार्यालय में उस वक्त...

भोपाल: कल 45 इलाकों में बिजली गुल, समय पर निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। शहर के करीब 45 प्रमुख इलाकों में मंगलवार...

Topics

भोपाल: पारिवारिक कलह में पिता ने बेटे पर दागी गोली, बाल-बाल बचा किशोर

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में...

एसपी ऑफिस में रेप पीड़िता ने खुद पर चाकू ताना, मची अफरा-तफरी

​ग्वालियर। सोमवार को ग्वालियर एसपी कार्यालय में उस वक्त...

भोपाल: कल 45 इलाकों में बिजली गुल, समय पर निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। शहर के करीब 45 प्रमुख इलाकों में मंगलवार...

पानी की किल्लत से फूटा जनता का गुस्सा, निगम दफ्तर के बाहर फोड़े मटके

​भोपाल। राजधानी के बरखेड़ा पठानी क्षेत्र में पिछले एक...

हथाईखेड़ा डेम में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

​भोपाल। राजधानी के हथाईखेड़ा डेम में सोमवार सुबह उस...

भोपाल में पति का मोटापा बना तलाक की वजह

भोपाल। राजधानी के एक हैरान कर देने वाले मामले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img