Tuesday, November 17, 2026
16.1 C
Bhopal

मकान मालिक की नाबालिग बेटी से रेप:रात 3 बजे मम्मी-पापा की हत्या करने की धमकी देकर रेप किया

भोपाल के निशातपुरा इलाके में 12वीं की छात्रा के साथ उसके किराएदार ने रेप किया। आरोपी रात 3 बजे लड़की के कमरे में घुस आया। इसके बाद उसके मम्मी-पापा को जान से मारने की धमकी देकर गलत काम किया। घटना के समय पीड़िता के मम्मी-पापा शहर में अपने रिश्तेदार के घर सेहरी में गए हुए थे। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।निशातपुरा पुलिस के मुताबिक, नवाब कॉलोनी करोंद में रहने वाली 17 साल की किशोरी 12वीं में पढ़ती है। उसके मकान में सालभर पहले बिलाल नाम का युवक किराए का रूम लेकर रहता था। इसी बीच दोनों की दोस्ती हो गई। तभी दूसरे किराएदार ने लड़की की मां को बताया कि बेटी पर नजर रखना। बिलाल उस पर गंदी नजर रखता है। इस पर लड़की के परिजन ने बिलाल का कमरा खाली करा दिया। उसने मोहल्ले के दूसरे मकान में रूम ले लिया। 29 अप्रैल 2022 को रात तीन बजे बिलाल उसके घर पहुंच गया। लड़की को डरा-धमकाकर रेप किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह धमकी की वजह से मम्मी-पापा को आपबीती नहीं बता सकी। जब बिलाल ने मां को फोन कर धमकी दी कि बेटी से शादी नहीं की तो वह बदनाम कर देगा। इस पर मां ने बेटी से बिलाल के बारे में पूछा। तब लड़की ने उसकी करतूतों के बारे में बताया। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे।मम्मी-पापा के मोबाइल पर लगाता था कॉलपीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पास मोबाइल नहीं है। मम्मी-पापा के मोबाइल पर बिलाल चुपके से फोन करता था। वह बात करने के लिए दबाव बनाता था। बात नहीं करने पर बदनाम करने की धमकी देता था। इसलिए वह उससे डरी हुई थी। उसने शादी का भी झांसा दिया था। पुलिस का कहना कि आरोपी बिलाल ड्राइवरी करता है। घटना के बाद से आरोपी गायब है।

Hot this week

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

भोपाल: आदमपुर खंती के पास प्लास्टिक प्लांट में भीषण आग, 5 किमी दूर तक दिखा धुआं

भोपाल. आदमपुर स्थित कचरा खंती के पास सोमवार सुबह...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...

Topics

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img