Tuesday, September 29, 2026
31.1 C
Bhopal

युवती और उसकी बहन की फोटो से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर अश्लील टिप्पणियां, पुलिस ने दर्ज किया केस

​इंदौर। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एमपीपीएससी की तैयारी कर रही एक 24 वर्षीय छात्रा की फोटो और मोबाइल नंबर का गलत इस्तेमाल कर अज्ञात आरोपी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बना लिया।

​तीन महीने से चल रहा था खेल

पीड़िता मूल रूप से देवास की रहने वाली है और इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रही है। शिकायत के अनुसार, आरोपी पिछले तीन महीने से छात्रा और उसकी बहन की तस्वीरें फर्जी अकाउंट पर पोस्ट कर रहा था। साथ ही, इन तस्वीरों पर बेहद अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थीं। इससे छात्रा की सामाजिक छवि धूमिल हुई और उसे भारी मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी।

​पुलिस कर रही तकनीकी जांच

मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता की बहन ने उसे इस फर्जी अकाउंट के बारे में जानकारी दी। परेशान पीड़िता ने शनिवार को जूनी इंदौर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। अब साइबर सेल की टीम इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ी तकनीकी जानकारी जुटा रही है ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके।

Hot this week

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

Topics

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img