Wednesday, August 12, 2026
27.8 C
Bhopal

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने मंगेतर के खिलाफ छेड़छाड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। आरोपी युवक पुणे का रहने वाला है।

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता (24) ने पुलिस को बताया कि साल 2025 में उसकी शादी पुणे निवासी प्रथमेश सरोदे के साथ तय हुई थी। कुछ समय बाद आरोपी ने युवती को बताया कि वह पुणे के रेड लाइट एरिया में गया था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और युवती ने बातचीत बंद कर दी।

परिवार पर बनाया दबाव

पीड़िता के अनुसार, 31 मई को प्रथमेश इंदौर उसके घर पहुँचा। जब युवती के परिजनों ने शादी से इनकार किया, तो आरोपी ने उन्हें बदनाम करने की धमकी दी। 15 जून को युवती ने फोन पर आरोपी की मां को शादी से मना कर दिया, जिसके बाद प्रथमेश बौखला गया। युवती का आरोप है कि आरोपी अब इंस्टाग्राम और ईमेल पर लगातार उसे अपशब्द भेज रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है।

​पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी प्रथमेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img