Thursday, October 15, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपल में महिला टीचर ने लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद छत से कूदकर आत्महत्या कर ली

भोपाल के रातीबड़ इलाके में रविवार सुबह एक महिला टीचर ने लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद दो मंजिला मकान की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना पुलिसकर्मियों के सामने हुई। पुलिस करीब आधे घंटे तक महिला को समझाने की कोशिश करती रही, लेकिन वह नहीं मानी और अचानक नीचे कूद गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतका सुनीता चौहान (43) मूल रूप से इटारसी की रहने वाली थी और स्कूल में टीचर थी। करीब आठ साल पहले उसके पति अजय चौहान की मौत हो चुकी थी। हाल ही में वह अपने कथित प्रेमी के साथ रहने के लिए भोपाल आई थी। दोनों पिछले आठ दिनों से रातीबड़ क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे।

रविवार सुबह करीब 6.30 बजे सुनीता का लिव-इन पार्टनर से किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद वह गुस्से में घर से निकल गई। थोड़ी ही देर में वह पास ही स्थित एक निर्माणाधीन दो मंजिला मकान की छत पर जाकर बैठ गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी तो किसी ने पुलिस को सूचना दी। रातीबड़ थाना पुलिस तुरंत पहुंची और महिला को नीचे आने के लिए समझाने लगी।

पुलिसकर्मी करीब आधे घंटे तक लगातार उसे शांत करने की कोशिश करते रहे, लेकिन महिला ने अचानक संतुलन खो दिया और छत से नीचे कूद गई। पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, मृतका के परिजन को सूचना दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद महिला ने यह कदम उठाया।

Hot this week

मिसरोद टीआई निलंबित: ‘जय जोहार’ पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज का मामला, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन...

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

भोपाल: बीड़ी के गुल से बिस्तर में लगी आग, पैरालिसिस पीड़ित बुजुर्ग की मौत

भोपाल (गौतम नगर): आरिफ नगर की नई बस्ती में मंगलवार...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

Topics

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे प्रभारी डिप्टी रेंजर, 3 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

​छिंदवाड़ा: जिले के बिछुआ में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने मंगलवार...

8 करोड़ के फर्जी बिलों से टैक्स चोरी की कोशिश, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल: राजधानी में साइबर ठगी और फर्जीवाड़े का एक चौंकाने...

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img