Thursday, October 15, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में महिला की आग की चपेट में आने से मौत

भोपाल के छोला मंदिर थाना इलाके में रहने वाली महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने महिला को जलाकर मारने के आरोप लगाए हैं। हत्या का शक पति पर जताया है, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

घटना 11 सितंबर की सुबह साढ़े 6 बजे की है। इलाज के दौरान सोमवार तड़के महिला की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, रीना कुशवाह पति गजराज कुशवाह (30) निवासी दशहरा मैदान के पीछे छोला गृहिणी थी। उसके दो बच्चे 12 साल का बेटा और 8 साल की बेटी है। रविवार सुबह साढ़े 6 बजे बेटा आरएसएस के एक कार्यक्रम में चला गया। बेटी सो रही थी तभी महिला की चीखने की आवाज सुनने के बाद उसे देखा।

पति ने आग बुझाकर पत्नी को अस्पताल पहुंचाया

महिला के पति ने तत्काल आग बुझाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला के मृत्युपूर्व बयान नहीं हो सके थे। लिहाजा मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है।

भाई बोला-जीजा ने जलाकर हत्या की

मृतका के भाई रवींद्र कुशवाह ने बताया कि बहन के जलने की सूचना हमें रविवार की सुबह नौ बजे जीजा ने दी थी। अस्पताल पहुंचे तो उसकी हालत गंभीर थी। जीजा ने बताया कि चाय बनाते समय बहन झुलसी है। उन्होंने आग को बुझाने के बाद अस्पताल पहुंचाया था। मुझे शक है कि उन्होंने बहन को जलाया है। आए दिन शराब के नशे में बहन से विवाद करते थे।

Hot this week

मिसरोद टीआई निलंबित: ‘जय जोहार’ पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज का मामला, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन...

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

भोपाल: बीड़ी के गुल से बिस्तर में लगी आग, पैरालिसिस पीड़ित बुजुर्ग की मौत

भोपाल (गौतम नगर): आरिफ नगर की नई बस्ती में मंगलवार...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

Topics

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे प्रभारी डिप्टी रेंजर, 3 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

​छिंदवाड़ा: जिले के बिछुआ में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने मंगलवार...

8 करोड़ के फर्जी बिलों से टैक्स चोरी की कोशिश, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल: राजधानी में साइबर ठगी और फर्जीवाड़े का एक चौंकाने...

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img