Thursday, October 15, 2026
25.1 C
Bhopal

13 अक्टूबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

सिवनी में जबलपुर एएसपी आयुष गुप्ता 10 अक्टूबर से जबलपुर आइजी के निर्देशन में प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट तैयार करने में लगे हैं। वहीं 13 अक्टूबर की सुबह सिवनी पुलिस कंट्रोल में जबलपुर आइजी प्रमोद वर्मा, छिंदवाड़ा डीईजी राकेश कुमार सिंह भी पहुंच गए। सूत्रों के अनुसार पुलिस कप्तान, एएसपी सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम में प्रकरण पर जांच चल रही है।
कटनी में चार पुलिसकर्मियों को आईजी जबलपुर ने जिले से बाहर कर दिया है। रविन्द्र दुबे, राजेन्द्र उइके, शिव पटेल और प्रशांत विश्वकर्मा को छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी और नरसिंहपुर ट्रांसफर किया गया है। इनके सट्टा और हवाला कारोबार से जुड़े होने की चर्चा है। यह कार्रवाई सिवनी हवालाकांड के बाद हुई है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप है।
जबलपुर में एक कार चालक की लापरवाही से पुलिस हवलदार रमेश जाटव की मौत हो गई। वे मोटरसाइकिल से ड्यूटी जा रहे थे तभी कार ड्राइवर ने अचानक दरवाजा खोला और वे गिर गए। इसके बाद एक मालवाहक वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हवलदार जाटव 61 वर्ष के थे और फरवरी 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले थे।
श्योपुर जिले के लक्ष्मणपुरा गांव में दीपावली के लिए मिट्टी लेने गए लोगों पर मिट्टी का टीला ढह गया, जिससे एक 12 साल की बच्ची की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। घायलों का विजयपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद से गांव में मातम छा गया है।
खंडवा में किशोर कुमार की समाधि पर एक अनोखा विवाह हुआ, जहां नागपुर के मनीष बोयर और अश्विनी ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर नए जीवन की शुरुआत की। किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पर प्रशंसकों का मेला लगा था। जोड़े ने समाधि के फेरे लिए और गीत गुनगुनाए। यह विवाह किशोर कुमार को साक्षी मानकर किया गया।
भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में एक आवारा सांड ने युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसके पेट में सींग 6 इंच तक घुस गया। युवक को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेसहारा गोवंश की समस्या भोपाल में गंभीर है, इससे पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है।

Hot this week

मिसरोद टीआई निलंबित: ‘जय जोहार’ पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज का मामला, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन...

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

भोपाल: बीड़ी के गुल से बिस्तर में लगी आग, पैरालिसिस पीड़ित बुजुर्ग की मौत

भोपाल (गौतम नगर): आरिफ नगर की नई बस्ती में मंगलवार...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

Topics

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे प्रभारी डिप्टी रेंजर, 3 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

​छिंदवाड़ा: जिले के बिछुआ में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने मंगलवार...

8 करोड़ के फर्जी बिलों से टैक्स चोरी की कोशिश, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल: राजधानी में साइबर ठगी और फर्जीवाड़े का एक चौंकाने...

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img