Tuesday, September 29, 2026
28.1 C
Bhopal

पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भोपाल से बड़ी मात्रा में राहत सामग्री रवाना की गई

पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भोपाल से बड़ी मात्रा में राहत सामग्री रवाना की गई। रविवार को विधायक आरिफ मसूद एवं ज्ञानी जी ने सईदिया स्कूल परिसर से कई ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर पंजाब के लिए रवाना किया। इससे पहले विधायक मसूद की पहल पर भोपाल के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर राहत सामग्री कैंप लगाए गए थे।

शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया और हर कैंप से जुटाई गई सामग्री को एकत्र कर राहत किट तैयार की गई। इन किटों में दाल, चावल, तेल, साबुन, शक्कर, चाय पत्ती, धनिया, मिर्च, गरम मसाले, नमकीन, बिस्किट, दूध पावडर, तिरपाल और मच्छरदानी समेत रोजमर्रा के जरूरी सामान शामिल किए गए।

राहत सामग्री से भरे ये ट्रक पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाकों तक भेजे जा रहे हैं, ताकि वहां फंसे और प्रभावित परिवारों को तत्काल मदद मिल सके। इस मौके पर विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि भोपाल की जनता ने एक बार फिर इंसानियत और भाईचारे का सबूत दिया है।

उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में भोपाल की अवाम ने पंजाब के लोगों की मदद के लिए दिल खोलकर योगदान दिया। यह संदेश है कि जब कहीं मुश्किल आती है, तो पूरा देश एकजुट होकर खड़ा होता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे

Hot this week

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

Topics

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img