Thursday, July 2, 2026
25 C
Bhopal

शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर शोषण और धोखाधड़ी का आरोप लगाया

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर शोषण और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुरेश मेहरा के खिलाफ रेप और अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की शादी वर्ष 2022 में हातोद निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद वह इंदौर रहने आई, जहां उसकी पहचान सुरेश मेहरा से हुई। सुरेश ने बातचीत बढ़ाई और कुछ समय बाद महिला को शादी का प्रस्ताव दिया। महिला ने भी पति को छोड़ने के लिए हामी भर दी और दोनों का रिश्ता आगे बढ़ा।

नवंबर 2023 में सुरेश ने महिला को नावदा पंथ स्थित एक टाउनशिप में कमरा दिलवाया और वहीं लिव-इन में साथ रहने लगा। इस दौरान उसने कई बार शादी का आश्वासन देकर संबंध बनाए। लेकिन जब भी शादी की बात आती, वह टालमटोल करता रहा।

शिकायत में बताया गया कि 30 सितंबर की दोपहर सुरेश टाउनशिप वाले मकान पर आया। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ। सुरेश ने महिला से कहा- “तुम पनौती हो, अब तुम्हारे साथ नहीं रह सकता, शादी भी नहीं करूंगा।” इतना कहकर उसने मारपीट की और घर छोड़कर भाग गया।

इसके बाद महिला ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि आरोपी तीन साल से शादी के नाम पर महिला को धोखा दे रहा था। अब उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Hot this week

विदिशा: गांधी चौक के पास भीषण सड़क हादसा, न्यायाधीश की कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

​विदिशा। शहर के गांधी चौक-नीमताल इलाके में गुरुवार को...

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

Topics

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img