Sunday, November 29, 2026
17.1 C
Bhopal

होटल में युवक युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया

इंदौर के हीरानगर में करणी सेना ने बुधवार रात आपत्तिजनक हालत में एक युवक और युवती को इलाके से पकड़ा था। उन्हें हीरानगर पुलिस के सुपुर्द किया गया। पकड़ाया युवक वर्ग विशेष से है। पुलिस ने जब उसकी जानकारी निकाली तो महाराष्ट्र में तीन चोरी में फरारी निकला। हीरानगर पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क किया है। महाराष्ट्र पुलिस उसे लेने इंदौर आ रही है। करणी सेना के पदाधिकारी मानसिंह राजावत को सूचना मिली थी कि हीरानगर इलाके में मोहम्मद सरफरोश पुत्र मोहम्मद समीर निवासी बीएमटी चौक चंद्रपुर महाराष्ट्र रह रहा है। उसके साथ एक हिंदू लड़की भी है। जब करणी सेना के लोग यहां पहुंचे तो मोहम्मद समीर ने बताया कि वह 20 दिन पहले युवती को लेकर इंदौर आ गया था। युवती का परिवार उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। जो गुजरात में मजदूरी करने आया था। यहीं पर फरारी के दौरान मोहम्मद सरफरोश ने उसे जाल में फंसाया और लेकर इंदौर आ गया। सरफरोश के मोबाइल में अन्य लड़कियों से भी चैटिंग मिली है। टीआई सुशील पटेल के मुताबिक

युवती को लेकर परिवार ने किसी तरह की गुमशुदगी दर्ज नहीं की है। सरफरोश के महाराष्ट्र के चंद्रपुर के रामपुरा में तीन चोरी के अपराध में फरार होने की बात सामने आई है। एफआईआर दर्ज कराई गई है। उसके अन्य अपराधो की जानकारी निकाली जा रही है।

Hot this week

पुराने ट्रैक्टरों को नया बताकर बेचने का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

खंडवा। जिले में पुराने और बिना रजिस्ट्रेशन वाले ट्रैक्टरों...

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

Topics

पुराने ट्रैक्टरों को नया बताकर बेचने का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

खंडवा। जिले में पुराने और बिना रजिस्ट्रेशन वाले ट्रैक्टरों...

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img