Tuesday, August 25, 2026
23.1 C
Bhopal

भाजपा पार्षद पर उसकी पत्नी ने मारने का आरोप लगाया

सागर में एक पार्षद पर उसकी पत्नी ने मारने का आरोप लगाया है। कहा कि पति शादी के बाद उसे घर लेकर नहीं गया, कार्यालय में ही रखा। इसके बाद जब वह घर पहुंची तो उसे पीटा गया। थाने में शिकायत करके उसने मदद मांगी है।

दरअसल आरोप लाजपतपुरा वार्ड से भाजपा पार्षद नईम खान पर लगे हैं। उनकी नवविवाहित पत्नी ने मारपीट करने और घर में नहीं रखने की बात कही है। पत्नी ने शुक्रवार को महिला थाने पहुंचकर शिकायत की है।

पिछले महीने हुई थी शादी नईम खान से 16 सितंबर को शादी की थी। उसके बाद मुझे पति घर नहीं ले गए। सीधे अपने लाजपतपुरा के पार्षद कार्यालय में ले गए। बही पर मैं रही आई। लेकिन जब में 8 अक्टूबर को कटरा वाले घर गई तो वहां पर नईम खान की पहली पत्नी, बहू और अन्य लोगों ने मेरे साथ मारपीट की।

पति बोले कि तुमसे शादी जेल जाने और पार्षद पद बचाने के लिए की है। अब तुम मेरी कोई नहीं हो। इस प्रकार से धमकी दी और अन्य अनावेदकगण मुझे अपनाने के लिए तेयार नहीं हुए।

मुझे पति ने अपने लाजपतपुरा वार्ड के पार्षद कार्यालय में अकेला छोड दिया। वहान पर दो- तीन दिन रही। उसके बाद वहां से भी बनाने खाने का सभी सामान उठा ले गए और मुझे भूखा प्यासा छोड दिया। मारपीट भी की थी। मारपीट में हाथ में चोट आई है।

आज सुबह घर से निकाल दिया है और बोले है कि अब यहां दोबारा नहीं आ जाना, नहीं तो जान से मार देंगे। उन्होंने न्याय दिलाने की मांग की है।

Hot this week

इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई सहित 4 पर FIR, 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप

​इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई...

शराब के नशे में घर पहुंचे ऑटो चालक का पत्नी से विवाद, फंदे पर लटककर दी जान

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर में रविवार...

Topics

इंदौर क्राइम ब्रांच के पूर्व टीआई सहित 4 पर FIR, 1.20 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप

​इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई...

शराब के नशे में घर पहुंचे ऑटो चालक का पत्नी से विवाद, फंदे पर लटककर दी जान

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर में रविवार...

रुपयों के लालच में मां ने कराया दो नाबालिग बेटियों का यौन शोषण, मां समेत 3 गिरफ्तार

​बुरहानपुर (विशेष संवाददाता): शाहपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img