Wednesday, April 1, 2026
32.1 C
Bhopal

भोपाल कोर्ट में चक्कर खाकर गिरा युवक, मौत

भोपाल जिला अदालत में बुधवार को पेशी के दौरान एक युवक चक्कर खाकर गिर गया। उसे जेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि युवक टीबी और अस्थमा से पीड़ित था। वहीं मां का आरोप है कि तबीयत बिगड़ने पर समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाने से बेटे की मौत हुई है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक का नाम युवराज मांझी पुत्र रमेश मांझी (34) है, जिसे हनुमानगंज पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था। बुधवार को उसके दो साथियों के साथ उसे कोर्ट में पेश किया।

मां बोली- अस्थमा था, पुलिस ने सीढ़ियां चढ़वाई युवराज की मां मीना मांझी ने बताया कि बेटा नशा करता था। उसे पुलिस ने भोपाल टॉकीज से गाड़ी चोरी करते हुए पकड़ा था। मंगलवार की रात उससे पुलिस की हिरासत में बात हुई थी। तब उसने बताया था कि केवल एक गाड़ी चोरी की थी। गाड़ी पुलिस को लौटा दी है। बेटे को बुधवार की दोपहर को कोर्ट में पेश किया। उसकी तबीयत पहले से खराब थी। उसे टीबी और अस्थमा की बीमारी थी। पुलिस ने उसे कोर्ट में सीढ़ियां चढ़ा दीं। इससे उसकी तबीयत पहले से खराब थी। उसे टीबी और अस्थमा की बीमारी थी। पुलिस ने उसे कोर्ट में सीढ़ियां चढ़ा दीं। इससे उसकी तबीयत बिगड़ी, इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, तब तक उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। शाम को उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत पर न्यायिक जांच होनी चाहिए।

बिलखते हुए बहन हुई बेहोश भाई की मौत के बाद बहन बिलखते हुए अस्पताल पहुंची। वहां रोते हुए बेहोश हो गई। बेटे को खोने के बाद बूढ़ी मां का भी रो-रोकर बुरा हाल है। वह लगातार न्यायिक जांच की मांग कर रही है। इधर, युवराज की मौत के बाद गुस्साए परिजन ने अस्पताल में भी जमकर हंगामा किया।

थाना प्रभारी बोले- गंभीर बीमारियां थीं टीआई अवधेश सिंह भदौरिया ने बताया कि युवराज कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त था। परिजन ने इस बात की जानकारी दी है। दस दिन पहले ही उसे टीबी अस्पताल से डिस्चार्ज कराया गया था। कोर्ट परिसर में तबीयत बिगड़ने के बाद तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों से उसे प्रारंभिक इलाज दिया, इंजेक्शन लगाए लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आरोपियों के कब्जे से नौ वाहन बरामद हनुमानगंज पुलिस ने युवराज सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी के 9 दोपहिया वाहन बरामद किए गए। इन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में कई एफआईआर पहले से दर्ज हैं। भोपाल के करीब तीनों को वाहन चेकिंग के दौरान रोका गया था।

पूछताछ में आरोपियों ने पूर्व में कई चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों में 22 वर्षीय महेश बघेल निवासी सीहोर, 23 वर्षीय राजू मंडलोई निवासी बिलकिसगंज झागरिया जिला सीहोर के रूप में की गई थी। दूसरा आरोपी 32 वर्षीय युवराज मांझी था। आरोपियों के कब्जे से जब्त वाहनों की कीमत पांच लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

Hot this week

फर्जी कागजातों पर बेचा फ्लैट, 29 लाख की धोखाधड़ी में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के...

1.5 लाख की रिश्वत लेते CGST के असिस्टेंट कमिश्नर गिरफ्तार, CBI की बड़ी कार्रवाई

​रतलाम। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की भोपाल टीम ने...

भोपाल के 40 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 रहवासी इलाकों में बुधवार...

भोपाल: कोहेफिजा में मार्बल घिसाई के दौरान मजदूर की करंट लगने से मौत

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में मंगलवार दोपहर...

किन्नरों का आतंक, घर में घुसकर अभद्रता और वसूली के आरोप

​इंदौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में किन्नरों द्वारा...

Topics

फर्जी कागजातों पर बेचा फ्लैट, 29 लाख की धोखाधड़ी में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के...

भोपाल के 40 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 रहवासी इलाकों में बुधवार...

भोपाल: कोहेफिजा में मार्बल घिसाई के दौरान मजदूर की करंट लगने से मौत

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में मंगलवार दोपहर...

किन्नरों का आतंक, घर में घुसकर अभद्रता और वसूली के आरोप

​इंदौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में किन्नरों द्वारा...

भोपाल: रंभा नगर में ‘घूरने’ पर विवाद, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित रंभा...

शादी के नाम पर ठगी: दुल्हन बनी लुटेरी गिरफ्तार, एक लाख की चपत लगाई

​अशोकनगर। जिले में शादी का झांसा देकर ठगी करने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img