Monday, February 16, 2026
19.2 C
Bhopal

युवती से दुष्कर्म, मेट्रिमोनियल साइट पर हुई पहचान

इंदौर के खजराना में किराए से रहने वाली युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल कर 2 लाख रुपए भी ऐंठ लिए। पीड़िता और आरोपी की पहचान मेट्रिमोनियल साइट्स से हुई थी। विजयनगर पुलिस ने 28 साल की युवती की शिकायत पर वैभव पुत्र धनंजय चव्हाण, निवासी यमुना नगर, मलकापुर आकोला के खिलाफ रेप और ब्लैकमेल करने के मामले में केस दर्ज किया है। पीड़िता के मुताबिक विजयनगर के पृथ्वीराज होटल में आरोपी ने रेप किया था। वहीं वीडियो बनाकर युवती से 2 लाख रुपए भी वसूले।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि शादी डॉट कॉम पर प्रोफाइल बनाई थी। अप्रैल 2024 में साइट के जरिए वैभव से संपर्क हुआ। इसके बाद मोबाइल पर सामान्य बातचीत हुई। उसने कहा कि जून में मिलने इंदौर आएगा। जून में वह पृथ्वीराज होटल विजयनगर में आया। यहां वैभव ने बातचीत में टच किया, तो उसे रोका दिया। कहा कि शादी के बाद ही सब कुछ करेंगे। इसके बाद वैभव बातचीत कर चला गया। कुछ दिनों बाद फिर से इंदौर आया और इसी होटल में मिलने बुलाया।

यहां पर उसने जूस में नशा मिलाकर पीला दिया। बेहोशी की हालत में रेप किया। होश आने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। उसे थाने जाने की धमकी दी तो वह शादी की बात करने लगा। इसलिए तब उसकी शिकायत नहीं की। इसके बाद वह किराए के रूम पर आने लगा। यहां कई बार सहमति से संबंध बनाए। बिना जानकारी के मोबाइल से फोटो ले लिए। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। ऑनलाइन और कैश मिलाकर उसने करीब 2 लाख रुपए ले लिए। बाद में वैभव 1 लाख रुपए और मांगने लगा। पीड़िता ने अपने परिवार से बात की। इसके बाद आरोपी के खिलाफ बुधवार को थाने आकर केस दर्ज कराया। पुलिस अब इस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।

Hot this week

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी ने भी ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

​भोपाल | राजधानी के गौतम नगर इलाके में सोमवार...

निशातपुरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 12 घंटे में सुलझाई 4.5 लाख की चोरी, शातिर बदमाश गिरफ्तार

​भोपाल | राजधानी की निशातपुरा पुलिस ने तत्परता दिखाते...

Topics

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img