Wednesday, August 12, 2026
24.9 C
Bhopal

निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग में हादसा, बुजुर्ग महिला मजदूर की गिरकर मौत

भोपाल। रानी कमलापति स्टेशन के पास निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ काम कर रही 73 वर्षीय महिला मजदूर ईश्वरिया रिवार (तारा बाई) की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है, जब वह दीवारों की तराई कर रही थीं।

सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

हादसे के बाद साथी मजदूरों ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े सवाल उठाए हैं। मजदूरों का आरोप है कि बिल्डिंग में सुरक्षा जाली (सेफ्टी नेट) जैसे जरूरी इंतजाम नहीं हैं, जिसके कारण पहले भी यहाँ हादसे हो चुके हैं।

पुलिस की कार्रवाई

जीआरपी थाना प्रभारी एम. एस. सोमवंशी के अनुसार, महिला काफी समय से यहाँ काम कर रही थी। पैर फिसलने के कारण वह संतुलन खो बैठी और गिर गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img