Wednesday, April 29, 2026
25.1 C
Bhopal

Accident News : डिंडौरी में आपस में बाइक चालक भिड़े, दो की मौत, दो घायल

जिले के बजाग थाना अंतर्गत शहडोल–पंडरिया छत्तीसगढ़ मार्ग में मंगलवार की शाम दो मोटर साइकिल आपस में टकरा गए। हादसे में दो लोगों की जहां मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्राम तातर के तीन व्यक्ति एक बाइक पर सवार थे : जानकारी में बताया गया कि ग्राम तातर के तीन व्यक्ति एक बाइक पर सवार थे, जिसमें एक की मृत्यु घटना स्थल पर हो गई। एक महिला और एक पुरुष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंभीर हालत में बजाग ले जाया गया है। एक व्यक्ति ग्राम कारोपानी का था, जो रायपुर छत्तीसगढ़ तरफ से आ रहा था, उसकी दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया : बताया गया है कि ग्राम कारोपानी निवासी नरेश सिंह धुर्वे और ग्राम तातर निवासी शुद्ध सिंह बोरकर की घटनास्थल पर ही मृत्यु हुई है। घटना की सूचना पर मौके पर बजाग थाना से एएसआइ राम रतन झारिया, एएसआइ सिराज शेख व नगर रक्षा समिति अध्यक्ष प्रवीण साहू द्वारा लोगों की मदद की गई। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर घटना की विवेचना की जा रही है।

तेज गति में थे दोनों वाहन : बताया गया कि दोनों ही दो पहिया वाहन तेज रफ्तार में थे। अनियंत्रित स्थिति में दोनों वाहनों में तेज भिड़ंत हुई, जिसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। दो पहिया वाहन के तेज टक्कर से परखच्चे भी इसी के चलते उड़ गए। बताया गया है कि इस मार्ग में लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। जगह-जगह लंबे मोड़ होने के चलते तेज रफ्तार वाहन आपस में भिड़ जाते हैं।

पिछले माह भी हुआ था गंभीर हादसा : पिछले माह में भी इसी क्षेत्र में गंभीर हादसा हुआ था। दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। घायलों के स्‍वजनों को भी सूचित किया गया है।

Hot this week

सूखीसेवनिया गौवंश वध कांड का पर्दाफाश: 72 घंटे में 2 गिरफ्तार, ₹10,000 का इनाम घोषित

​भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया क्षेत्र में हुई गौवंश वध...

शादी से इनकार किया तो युवती को पीटा, बीच-बचाव करने आए दोस्त पर तलवार से हमला

​इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक और...

भोपाल: 13 दिन से लापता कारोबारी का शव मिला, अपनों पर ही हत्या का गहराया शक

​भोपाल। राजधानी के गुनगा इलाके में बुधवार को पुलिस...

Topics

सूखीसेवनिया गौवंश वध कांड का पर्दाफाश: 72 घंटे में 2 गिरफ्तार, ₹10,000 का इनाम घोषित

​भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया क्षेत्र में हुई गौवंश वध...

शादी से इनकार किया तो युवती को पीटा, बीच-बचाव करने आए दोस्त पर तलवार से हमला

​इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक और...

भोपाल: 13 दिन से लापता कारोबारी का शव मिला, अपनों पर ही हत्या का गहराया शक

​भोपाल। राजधानी के गुनगा इलाके में बुधवार को पुलिस...

मुरैना से दबोचे गए साइबर ठग, सोनीपत की महिला से लूटे थे 6.62 लाख रुपये

​सोनीपत पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी करने वाले एक...

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img