Tuesday, October 6, 2026
31.1 C
Bhopal

भोपाल में तीन मंजिला मकान गिरा, 3 मजदूर दबे

भोपाल के शाहपुरा इलाके में बुधवार शाम अचानक एक मकान गिर गया। इसके मलबे में तीन मजदूर दब गए। हालांकि दो लोगों को तुरंत निकाल लिया गया, जबकि एक मजदूर को बुधवार रात करीब आठ बजे रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर समेत जिला प्रशासन के अधिकतर अधिकारी मौके पर पहुंचे। रात होने के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आती रही। मौके पर एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई थी। बताया जा रहा है कि ये मकान ADG राजेश चावला का है। उन्होंने हाल में ये मकान खरीदा है।बताया गया कि शाहपुरा ए-सेक्टर मकान नंबर-108 को री-कंस्ट्रक्शन के लिए उसकी तुड़ाई चल रही थी। मजदूर हथौड़े की मदद से तुड़ाई कर रहे थे। इसी बीच मकान भरभरा कर गिर गया। काम कर रहे तीन मजदूर नीचे गिर गए।नगर निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी कोलसानी ने बताया कि घटना के समय 6 मजदूर काम कर रहे थे। तीन मजदूर मलबे में दब गए थे। इनमें दो को तुरंत निकाल लिया गया। एक श्रमिक को रेस्क्यू कर निकाला गया है। मौके पर दो जेसीबी मलबा हटाने में जुटी रहीं। घटना के बाद विधायक पीसी शर्मा समेत अन्य नेता भी पहुंच गए।मलबे में से निकले मजदूर गुरुदयाल ने बताया कि हम लोग हथौड़े की मदद से मकान के नीचे तुड़ाई कर रहे थे। शाम को काम खत्म होने वाला था। मैं औजार लेकर छत पर पहुंचा। इसी बीच अचानक मकान भरभराकर गिर गया। मैं भी नीचे गिर गया। मैं बचने के लिए सीढ़ी के नीचे छिप गया। पापा मलबा में दबे हैं।

Hot this week

25 लाख रुपए के माल के साथ 5 शातिर चोर गिरफ्तार

​जबलपुर: शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में चोरियों पर शिकंजा...

इंदौर में पत्नी ने की पति की हत्या

​इंदौर: शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के जंबूड़ी गांव...

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

Topics

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img