Saturday, October 3, 2026
33 C
Bhopal

एडीजी संजय कुमार झा बने मप्र के नए परिवहन आयुक्त

भोपाल। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दूरसंचार पुलिस मुख्यालय भोपाल संजय कुमार झा अब मध्यप्रदेश के नए परिवहन आयुक्त होंगे। वह वर्तमान परिवहन आयुक्त मुकेश जैन का स्थान लेंगे, जिन्हें अब विशेष पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है। मध्यप्रदेश के गृह विभाग ने शनिवार 16 जुलाई को इस संबंध में आदेश आदेश जारी कर दिया है।
भारतीय पुलिस सेवा के 1989 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी संजय कुमार झा बिहार राज्य के मधुबनी जिले के मधवापुर प्रखंड के डुमरा गांव के रहने वाले हैं। श्री झा को उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल से भी सम्मानित किया गया है। आईपीएस संजय कुमार झा वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दूरसंचार पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ थे। श्री झा मध्यप्रदेश के चम्बल, जबलपुर और भोपाल में आईजी के रूप में पदस्थापित रहे हैं। आपको बता दें कि 1989 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी संजय कुमार झा इससे पहले भी अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रपति सेवा मेडल प्राप्त कर चुके हैं। श्री झा ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में लगभग 3 साल तक डिप्टी डायरेक्टर जनरल दिल्ली के रूप ऑपरेशन की जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने श्री झा को पंजाब में ड्रग्स को लेकर गठित एक विशेष अभियान ग्रुप का प्रमुख भी बनाया था। श्री झा का सशस्त्र सीमा बल के डीआईजी के रूप में मुजफ्फरपुर एवं पटना का कार्यकाल भी काफी सफल रहा है। श्री झा इसके अलावा उज्जैन के डीआईजी, खंडवा, सिवनी, दमोह सहित विभिन्न जिलों में एसपी भी रह चुके हैं।

Hot this week

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img