Saturday, September 26, 2026
29.1 C
Bhopal

सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण पर प्रशासन का हंटर: नीलबड़ में 20 दुकानों का कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स ढहाया, मुंडला में अवैध कॉलोनी पर भी कार्रवाई

​भोपाल। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नीलबड़ और मुंडला में बुलडोजर चलाया। हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई।

​अधिकारियों के मुताबिक, नीलबड़ गांव में मरघट की 0.081 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर कृष्णकांत शुक्ला द्वारा अवैध रूप से एक कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स बना लिया गया था। इसमें कुल 20 दुकानें संचालित थीं, जिन्हें प्रशासन ने जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दिया।

​वहीं, दूसरी कार्रवाई ग्राम मुंडला में की गई, जहां एक अवैध कॉलोनी बसाई जा रही थी। प्रशासन के अमले ने मौके पर पहुंचकर कॉलोनी में बनाई गई सड़क, बाउंड्रीवॉल और मुख्य गेट को तोड़कर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है।

Hot this week

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img