Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

आफताब के किचन से खून के निशान मिले

श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी और उसके लिव इन पार्टनर आफताब के किचन से पुलिस को खून के निशान मिले हैं। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए पुलिस सोमवार रात आफताब को उसके फ्लैट पर ले गई थी। इसी दौरान उसकी किचन में खून के ये निशान मिले।

आफताब के फ्लैट से मिले ब्लड के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे है। अगर यह खून इंसान का होता है, तो पुलिस DNA मैचिंग के लिए श्रद्धा के पिता को दिल्ली बुला सकती है। इससे पहले पुलिस को बॉडी के 13 टुकड़े मिले थे, जो इंसान के लगते हैं। इसकी पुष्टि के लिए भी DNA जांच होगी।

बाथरूम में लाश के 35 टुकड़े किए, खून सीवेज में बहाया
न्यूज एजेंसी ने पुलिस सूत्रों के हवाले से यह खबर भी दी है कि आफताब ने फ्लैट के बाथरूम में श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे। इस दौरान वह शॉवर चालू रखता था, ताकि बॉडी से निकला खून सीवेज में बह जाए। सूत्रों ने यह भी बताया है आफताब ने फ्रिज को कैमिकल से साफ किया था, ताकि सबूत मिटाए जा सकें।

Hot this week

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

Topics

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img