Saturday, June 27, 2026
24.3 C
Bhopal

पानी भरे गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत

बगदोरा स्थित एक गौशाला में बने गोबर और पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 5 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना रविवार को तब हुई, जब बच्ची अपने बड़े भाई के साथ खेल रही थी।

कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे ने बताया कि मृतक बच्ची आयुषी उर्फ बिन्नी मूलत: ग्राम त्योंदा, जिला विदिशा निवासी मुकेश मालवीय की बेटी थी। मुकेश बगदोरा में स्थित श्री श्याम शरस गौशाला में काम करते हैं और परिवार वहीं रहता है।

रविवार को आयुषी अपने 8 साल के बड़े भाई कृष्णा के साथ गौशाला में खेल रही थी। उस समय उसकी मां बीमारी के कारण घर में आराम कर रही थीं। अचानक कृष्णा ने बताया कि आयुषी गड्ढे में गिर गई है और दिखाई नहीं दे रही।

घटना की सूचना मिलने पर पिता मुकेश गड्ढे में उतरे और अपनी बेटी को पानी और गोबर में डूबी हुई पाया। बच्ची को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि गड्ढे में बारिश का पानी भर गया था।

कटारा हिल्स पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img