Friday, April 17, 2026
40.3 C
Bhopal

भोपाल में मौलाना गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार

भोपाल की टीला जमालपुरा पुलिस ने जुबेर मौलाना गैंग के सदस्य शरीफ बच्चा को गिरफ्तार कर किया है। आरोपी ने इंद्रा नगर में रहने वाले बदमाश साद के साले फैसल पर 6 मई को फायरिंग की थी। इसके बाद से ही फरार चल रहा था। 12 मई को पुलिस ने आरोपी जुबेर मौलाना सहित केस के अन्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपी शरीफ ने जहां फायरिंग की थी, रविवार को उसका वहीं जुलूस निकाला गया।

घटना के बाद से था फरार

6 मई को जुबेर मौलाना ने अपने 10-12 साथियों के साथ साद निवासी मंगलवारा के घर पहुंच कर साद समझ कर सैफ के ऊपर जान से मारने की नीयत से अवैध फायर आर्म्स से फायर किया। इसके बाद साद के साले फैसल जो कि इंद्रानगर थाना टीला जमालपुरा मे रहता है, उसके घर पर जुबेर मौलाना व उसके लगभग 10-12 साथियों ने आकर अवैध फायर आर्म्स से हवाई फायर किया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी।

ऐसे पकड़ा गया अपराधी शरीफ बच्चा

रविवार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि इस्लामी गेट के पास बैरसिया बस स्टैण्ड पर जुबेर मौलाना का गुर्गा शरीफ उर्फ बच्चा भोपाल से भागने की फिराक में खड़ा है। जिस के बाद पुलिस ने आरोपी शरीफ को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

Hot this week

भोपाल में शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का ऐक्शन; सीएम हाउस घेराव से पहले खदेड़ा, कई घायल

​भोपाल | मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती 2025 के अभ्यर्थियों द्वारा...

महिलाओं को घायल कर लूटने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार, एक फरार

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में महिलाओं के...

12वीं में फेल होने पर छात्रा ने दी जान

​इंदौर। शहर के गांधी नगर इलाके में एक दिल...

वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 1.40 लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर। शहर में घर बैठे नौकरी (वर्क फ्रॉम होम)...

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई पति की हत्या, 70 हजार में दी थी सुपारी

​इंदौर (राऊ)। राऊ थाना क्षेत्र में 12 अप्रैल की...

Topics

महिलाओं को घायल कर लूटने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार, एक फरार

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में महिलाओं के...

12वीं में फेल होने पर छात्रा ने दी जान

​इंदौर। शहर के गांधी नगर इलाके में एक दिल...

वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 1.40 लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर। शहर में घर बैठे नौकरी (वर्क फ्रॉम होम)...

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img