Saturday, September 26, 2026
23.8 C
Bhopal

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में शुक्रवार को बिजली की आवाजाही प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा मानसून पूर्व मेंटेनेंस का काम किए जाने के कारण शहर के अलग-अलग हिस्सों में 5 से 6 घंटे तक की कटौती की जाएगी। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे बिजली से जुड़े अपने जरूरी काम समय रहते निपटा लें।

​प्रमुख प्रभावित इलाके और समय:

  • ​सुबह 9:00 से दोपहर 2:00 बजे तक: दानिश हिल्स व्यू-1, कान्हा कुंज एवं आसपास के क्षेत्र।
  • ​सुबह 9:30 से दोपहर 2:00 बजे तक: आदमपुर, आदर्श नगर, शिवशक्ति नगर, फॉरच्यून डिलाइट, निरुपम फेस-1 और बर्फानी धाम।
  • ​सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक: चित्रगुप्त नगर, आराधना नगर, अंबेडकर नगर, नया बसेरा, गंगा नगर, इंद्रप्रस्थ, सनसिटी, इंद्रविहार, आदित्य एवेन्यू, मनुआभान टेकरी और पंचवटी कॉलोनी (फेज 1 से 4)।
  • ​सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक: राजीव नगर (बी और सी सेक्टर), खेजड़ा, पुलिस हाउसिंग, पुलिस रेडियो न्यू क्वार्टर, कम्फर्ट प्लाजा, गौमती कॉलोनी, जैन टॉवर, शाहयद्री, सीएसडी कॉलोनी और वन विहार क्षेत्र।

​बिजली कंपनी के अनुसार, सुचारू सप्लाई के लिए लाइन और ट्रांसफार्मर का रखरखाव अनिवार्य है, जिसके चलते यह कटौती की जा रही है। काम पूरा होते ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img