Bhopal.गिरफ्तारी वारंटी राशिद ड्रायविंग का काम करता था जो अवैध रुप से एक लोहे की छुरी लेकर घूम रहा था जिसकी सूचना प्राप्त होने पर मौके पर जाकर देखा की राशिद के पास एक लोहे की छूरी मिली जिस पर से राशिद के विरुध्द अप.क्र. 523/14 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबध्द किया गया विवेचना पूर्ण होने पर चालान.क्र. 388/14 कता कर मान. श्री राजेश नंदेश्वर के .न्याया भोपाल में आरटी.क्र.11635/14 दिनांक 12.11.14 को पेश किया गया उसके बाद से आरोपी फरार हो गया था जिसके बाद मान.न्यायालय बृजेश कुमार बसौरिया JMFC भोपाल के न्याया. से आरटी.क्र.11635/14 से गिरफ्तारी वांरट जारी हुआ वांरटी राशिद खाँ पिता चाँद खाँ उम्र 38 वर्ष नि म.न.575 फातिमा बी की मस्जिद के पास अहमद अली कालोनी ऐशबाग की तलाश की जा रही थी परन्तु वारंटी अपना निवास स्थान बदल रहा था।
पुलिस कार्यवाहीः-
घटना की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, एवं थाना प्रभारी निरीक्षक श्री जितेन्द्र गढवाल के नेतृत्व में वारंटियों की धरपकड हेतु विशेष टीम का गठन किया गया ।
पुलिस टीम को मुखविर की सूचना पर प्राप्त हुई की बर्ष 2014 से फरार वारंटी राशिद घर आया हुआ है । मुखबिर की सूचना पर हिकमत अमली से गिरफ्तारी वारंटी राशिद खाँ पिता चाँद खाँ उम्र 38 वर्ष नि म.न.575 फातिमा बी की मस्जिद के पास अहमद अली कालोनी ऐशबाग को हिरासत में लिया गया तथा माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तार वांरट के संबंध में बताकर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है ।
गिरफ्तार स्थाई वारंटी – राशिद खाँ पिता चाँद खाँ उम्र 38 वर्ष नि म.न.575 फातिमा बी की मस्जिद के पास अहमद अली कालोनी ऐशबाग
धर पकड में शामिल पुलिस टीम- निरीक्षक जितेन्द्र गढवाल , सउनि योगेन्द्र सिंह, आर 251 राधेश्याम, आर. 3561 सुनील राजपूत, आर.3459 तेजनारायण , आर4577 अर्पित व मआर 1922 रालम सोलंकी की सराहनीय भूमिका रही


