Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

दादी को प्रॉपर्टी के लिए डंडों से पीटा: उसने मुंह दबाया, पत्नी पीटती रही

माता-पिता और दादा-दादी के लिए बच्चे ‘बुढ़ापे की लाठी’ यानी सहारा होते हैं, लेकिन भोपाल के जहांगीराबाद में एक पोते ने प्रॉपर्टी के लालच में अपनी पत्नी के साथ मिलकर बूढ़ी दादी को जमकर प्रताड़ित किया। घटना का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह अपनी पत्नी संग दादी को हाथों और डंडे से बेरहमी से पीटता दिख रहा है। दर्द से दादी की चीख निकलने लगती तो पोता उनका मुंह दबा देता है। यह वीडियो 21 मार्च का बताया जा रहा है।

मारपीट का यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने आरोपी पोते दीपक सेन (30) और पत्नी पूजा (25) को गिरफ्तार कर लिया। जहांगीराबाद थाना प्रभारी संजय सिंह सोनी ने बताया कि बापू काॅलोनी निवासी दीपक अपनी पत्नी पूजा सेन के साथ जयकिशन गौहर के मकान में 5 महीने से किराए से कमरा लेकर रह रहा था। दीपक के पिता का निधन हो चुका है।

पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को पकड़ा तो दोनों ने हाथ जोड़ लिए।

छोटे बेटे के साथ रहती हैं दादी

दादी बती बाई सेन जिला झांसी ग्राम राजापुर में छोटे बेटे के साथ रहती हैं, जहां उनके नाम प्रॉपर्टी है। दीपक अपनी दादी को यह कहकर लाया था कि उसका ख्याल रखेगा, लेकिन हकीकत में इसके पीछे प्रॉपर्टी का लालच था। वो 5 महीने पहले दादी को भोपाल लाया था। यहां उसने सैलून की दुकान खोल ली। कुछ दिन तो ठीक से रखा, लेकिन बाद में दादी से लड़ाई-झगड़ा और मारपीट शुरू कर दी। कुछ समय पहले शिकायत के बाद पुलिस ने उसे बिना कार्रवाई के छोड़ दिया था। इससे उसके हौसले बुलंद हो गए और आए दिन मारपीट करने लगा।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img