Friday, May 15, 2026
30.1 C
Bhopal

भ्रष्ट एआरटीओ अनपा खान पर किसका हाथ

उदय प्रताप सिंह चौहान

-भोपाल में पदस्थ एआरटीओं की मनमानी से परेशान है आम जनता

-भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद भी अनपा खान के खिलाफ कार्यवाही नहीं

-परिवहन मंत्री और परिवहन सचिव तक है अनपा खान की पहुंच

-शिकायत कर्ताओं को लगातार धमका रहे है एआरटीओ के दलाल

-शिकायतकर्ताओं को अनपा खान के खिलाफ जानकारी नहीं देता परिवहन विभाग

-राजधानी भोपाल में भ्रष्ट एआरटीओ का खुल्ला खेल जारी

-परिवहन दफ्तर में दलालों का कब्जा आम आदमी परेशान

-ट्रांसपोर्टरों और बस ऑपरेसर्ट में एआरटीओ की नीति को लेकर भारी आक्रोश

ऐसा केवल मध्य प्रदेश में ही संभव है। जहां एक अदनी सी परिवहन अधिकारी ने समूचे विभाग को हलकान कर रखा है। इतना ही नहीं भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रही परिवहन अधिकारी शिकायतकर्ताओंको डरा-धमका रही है और अपने खिलाफ होने वाली जांच को भी सिरे से प्रभावित कर रही हैं। हालिया मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पदस्थ एआरटीओ अनपा खान से संबंधित है। अनपा खान के खिलाफ मध्य प्रदेश के तमाम ट्रांसपोर्टरों ने मुख्यंमत्री, परिवहन मंत्री और परिवहन आयुक्त को लिखित शिकायत भेजी है। साक्ष्यों के साथ भेजी गई सभी शिकायतों की जांच को वह प्रभावित कर रही है इतना ही नहीं लिखित शिकायतों के साक्ष्यों को उन्होंने नष्ट करवाने के साथ उन्हें खत्म करने का काम भी किया। दिलचस्प बात यह हैं कि अपना खान के खिलाफ जांच चल रही है और वह मजे से अपने पद पर विराजमान है। लगातार वह पब्लिक डीलिंग का काम कर रही है और पहले से ज्यादा मनमानी पर उतर आई हैं।

भापोल में सहायक परिवहन अधिकारी के पद पर पदस्थ अपना खान के खिलाफ मंगल सिंह चौहान, सुरेन्द्र तनवानी, दीपेश विजयवर्गीय, शिवराज सिंह ने लिखित में परिवहन विभाग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतों के साथ अनपा खान के खिलाफ मामम साक्ष्यों एवं उनकी कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी दी गई। 14-6-21 से अनपा खान के खिलाफ शिकायतों की जांच चल रही है। जिसको प्रभावित करने के लिए उन्होंने शिकायत कर्ताओं पर दवाब डालना और उन्हें धमकी दिलवाने का काम शुरू कर दिया। दरअसल अनपा खान ने परिवहन दफ्तर को दलालों और माफियाओं का अड्डा बना रखा है। वह बिना दलालों के कोई काम नहीं करती। वाहनों की फिटनेस हो अथवा, परमिट, पंजीकरण हो या, लाइसेंस, टैक्स जमा करना हो या किसी को अपना वाहन बेचना हो सभी के लिए अनपा खान ने दलालों को सेवाएं उपलब्ध करा रखी है। दिलचस्प बात यह हैं कि परिवहन दफ्तर के कई वीडियो, फोटो और बातचीत सोशल मीडिया से लेकर समाचार पत्रों तक सुर्खियां बने है मगर न तो परिवहन विभाग के किसी अधिकारी के कानों पर जूं रैंग रही है और न ही अनपा खान को कोई फर्क पड़ा है। फर्क केवल ट्रांसपोर्टरों और बस ऑपरेटर्स पर पड़ रहा है जो अपना खान की मनमानी का शिकार है। बीते दिनों अनपा खान ने शिकायत कर्ताओं को प्रताड़ित करते हुए उन पर दवाब बना कर उन्हें गिरफ्तार करवाने का भय भी दिखाया। मगर शिकायत कर्ता अपनी लिखित शिकायतों से पीछे नहीं हटे। हद तो इस बात की है कि राजधानी भोपाल में परिवहन दफ्तर से चंद कदम क दूरी पर परिवहन मंत्री और परिवहन सचिव का दफ्तर है जहां अपना खान की शिकायतों का पिटारा रखा हुआ है मगर किसी अधिकारी को उनके खिलाफ एक्शन लेने की तनिक भी फुरसत नहीं है। न्यूज क्राइम फाइल को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनपा खान परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और परिवहन सचिव को यहां मासिक आधार पर भत्ता पहुंचाने का काम करती है। उनके रखे गए कटर और दलाल परिवहन मंत्री के दफ्तर और घर के आसपास देखे जा सकते है। भोपाल परिवहन विभाग के एक अधिकारी न्यूज क्राइम फाइल से नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर कहते हैं कि अनपा खान की नीतियों की वजह से सरकार को अब तक करोड़ो रुपये का चूना लग टुक है। वह उन ट्रासंपोर्टरों पर दवाब बनाती है जिनके वाहन ऑल इंडिया रूट पर संचालित होते है और उनसे एडवांस टैक्स भा जमा करवा लेती है जबकि भोपाल में सैकड़ो ऐसी डग्गामार बसें संचालित हो रही है जो हर रोज लाखों रुपये का टैक्स सरकार से बचा रही है। परिवहन विभाग के एक कर्मचारी बताते हैं कि डग्गामार बसों से अनपा खान को हर माह लाखों रुपये की कमाई होती है जिसमें से परिवहन मंत्री और परिवहन सचिव का भत्ता भी निकाला जाता है।

अनपा खान का ज्यादातर वक्त वाहनों की चेकिंग में ही बितता है उनकी दिलचस्पी दिनभर भर हरे, नीले और गुलाबी नोट कमाने में ज्यादा रहती है। जबकि परिवहन दफ्तर में जनता अपने काम के लिए मारी-मारी इधर से उधर घूमती रहती है। अगर किसी आदमी को तत्काल काम करवाना होता है तो दलाल पाइल लेकर उनके घर जाता है जहां से साइन करा कर वह वापस दफ्तर आता है। मगर इस काम के लिए भी एक बंधी तयशुदा रकम निश्चित है। लाख भ्रष्टाचार के आरोप से घिरी अनपा खान का कहना हैं कि मेरा इस तरह की खबरों और शिकायतों से कुछ नहीं बिगड़ने वाला। मैं परिवहन मंत्री से सीधे बात करती है जो शिकायत मेरे खिलाफ है वह फर्जी और निराधार है मैं खान हूं और ऐसी शिकायतों से नहीं डरती। न्यूज क्राइम फाइल ने इस मुद्दे पर उनसे कई बार बात करने की कोशिश की और उनके मोबाइल पर संपर्क किया। कई बार मोबाइल पर संपर्क करने के बाद भी उन्होंने उत्तर देना उचित नहीं समझा। न्यूज क्राइम फाइल उस प्रकरण के संबंध में जब उनके दफ्तर में पहुंचा तो वह वहां नहीं मिली और कर्मचारियों ने बताया कि वह शाम 4 बजे के बाद पब्लिक से मिलती है। भोपाल में अनपा खान के खिलाफ स्थानीय लोगों और ट्रांसपोर्टरों के साथ बस ऑपरेटर्स और ओटो यूनियन के लोगों में भी आक्रोश है वह बिना किसी आधार के गाड़ियों को रास्ते में रोक कर परेशान करती है।

न्यूज क्राइम फाइल से बातचीत करते हुए शिकायत कर्ताओं  मंगल सिंह चौहान, सुरेन्द्र तनवानी, दीपेश विजयवर्गीय, शिवराज सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी अनपा खान जन सेवक नहीं है बल्कि किसी लूटरे की तरह परिवहन विभाग को लूट रही है। उन्होंने परिवहन विभाग को लूट का खुल्ला अडडा बना दिया है वह अपने खिलाफ जांच के प्रभावित करने की माहिर रही है और शिकायतर्ताओं को फर्जी साबित करने पर तुली हुई है। शिकायकर्ताओं ने कहा कि उनके खिलाफ सूचना का अधिकार के तहत और मध्य प्रदेश के लोकायुक्त के यहां भी शिकायत की गई है। अब देखना हैं कि कि भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टोरलेंस नीति  की घोषणा करने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस मामले में क्या कदम उठाते है।   

Hot this week

भोपाल: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का खूनी संघर्ष, घर में घुसकर तोड़फोड़

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस...

Topics

भोपाल: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का खूनी संघर्ष, घर में घुसकर तोड़फोड़

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस...

KYC अपडेट करने के झांसे में महिला ने गंवाए सवा चार लाख

भोपाल। शहर के कोलार इलाके में साइबर ठगी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img