Wednesday, September 16, 2026
27.1 C
Bhopal

बैरागढ पुलिस ने कुख्यात किन्नर डाँन तीन हजार के ईनामी बदमाश को स्टेशन से किया गिरफ्तार घटना मे प्रयुक्त कैची व डण्डा जप्त

घटना का विवरण:- दिनाँक 25.09.2022 को फरियादी किन्नर काव्या शीतलानी पिता रामचंद्र उम्र 22 साल निवासी मछली मार्केट बैरागढ की रिपोर्ट पर थाना बैरागढ मे अपराध क्रमाँक 450/22 धारा 327,452,294,323,506,34 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया।

दौराने विवेचना आरोपीयो की तलाश पतारसी के हर संभव प्रयास किये गये जो घटना दिनाँक से फरार थे जिस पर आपराधिक एवं किन्नर संबंधी प्रकरण होने से आरोपीगणो के विरूद्ध श्रीमान उपायुक्त महोदय जोन-04 के द्वारा तीनो आरोपीयो (1) किन्नर काजल बम्बईया (2) किन्नर कायनात (3) फराज शूटर के विरूद्ध दिनाँक 30.09.22 को प्रत्येक आरोपीयो पर 3000-3000 रूपये की ईनामी उदघोषणा की गई थी जिस पर से लगातार आरोपीयो की तलाश हेतु एक टीम गठित कर किन्नर डाँन काजल बम्बईया व कायनात मिर्जा को पकडने हेतु लगायी गयी थी जो मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि किन्नर डाँन काजल बम्बईया जो रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 6 के पास बाम्बे शहर भागने के लिये ट्रेन का इंतजार कर रही है की सूचना पर तत्काल टीम को सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु रवाना किया गया जो आरोपी किन्नर डाँन काजल उर्फ बम्बईया दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकडकर हिरासत मे लिया गया जिसका नाम पता पूछा जो अपना नाम काजल उर्फ बम्बईया गुरू शिल्पा तिवारी उम्र 35 साल निवासी मकान नंबर 17 बादशाह भाई का किराये का मकान स्टेशन बजरिया भोपाल को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक कैची घटना मे प्रयुक्त व एक डण्डा मुताबिक पत्रक के विधिवत जप्त किया गया जिसे आज दिनाँक 21.10.22 को माननीय जिला न्यायालय भोपाल पेश किया जाता है तथा किन्नर डाँन काजल बम्बईया के विरूद्ध थाना मंगलवारा भोपाल द्वारा धारा 110 जा.फौ. के तहत न्यायालय विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस जोन-03 के न्यायालय मे पेश किया गया था जिसे दिनाँक 09.04.22 को तीन वर्ष की अवधि के लिये प्रतिबंधित किया गया था आरोपीया द्वारा शर्तो का आदेश का उल्लंघन करने पर थाना बैरागढ द्वारा धारा 122 जा.फौ. का इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय उपायुक्त जोन-03 के समक्ष आज दिनाँक 21.10.22 को पेश किया जाता है प्रकरण मे अभी तक मुख्य आरोपी सहित दो की गिरफ्तारी हो चुकी है तथा एक अन्य किन्नर आरोपी कायनात मिर्जा फरार है एवं थाना निशातपुरा को कार्यवाही हेतु सूचना दी गई है ।

आपराधिक रिकार्ड- आरोपी के विरूद्ध शहर के विभीन्न थानो मे डेढ दर्जन से अधिक हत्या का प्रयास, फायर आर्म्स, लूटपाट, घऱ मे घुसकर मारपीट, अडीबाजी, चाकूबाजी जैसे जघन्य अपराध पंजीबद्ध है ।

सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी बैरागढ डी.पी. सिह, उनि एम.एल. सोलंकी, उनि प्रियंका राय, सउनि शैलेंद्र सिह, सउनि लवकुश पाण्डेय, प्र.आर. महेश,आर अर्जुन वर्मा,आर. तरूण गौर,आर. अर्जुन सिह,आर. श्रवण,म.आर. पूनम,म.आर. शिवानी की सराहनीय भूमिका रही ।

Hot this week

भोपाल में ओवैसी ने किया समान नागरिक संहिता का विरोध, एनडीए सहयोगियों से की अपील

​भोपाल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद...

शंकरगढ़ बायपास पर बेकाबू होकर पिकअप से टकराई स्कूल बस, टला बड़ा हादसा

​देवास शहर के शंकरगढ़ बायपास पर मंगलवार सुबह एक बड़ा...

Topics

भोपाल में ओवैसी ने किया समान नागरिक संहिता का विरोध, एनडीए सहयोगियों से की अपील

​भोपाल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद...

शंकरगढ़ बायपास पर बेकाबू होकर पिकअप से टकराई स्कूल बस, टला बड़ा हादसा

​देवास शहर के शंकरगढ़ बायपास पर मंगलवार सुबह एक बड़ा...

बाणगंगा में बदमाशों का आतंक: बीयर मंगवाकर पी, फिर मारपीट कर खाते से उड़ाए 55 हजार

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एमआर-10 ब्रिज के पास एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img