Wednesday, September 16, 2026
27.1 C
Bhopal

MP में मामा के कंधे पर भांजी का शव:छतरपुर के अस्पताल में एंबुलेंस नहीं मिली

MP के छतरपुर में सिस्टम पर सवाल खड़े करने वाला वीडियो सामने आया है। जिला अस्पताल में 4 साल की मासूम की मौत हो गई। एम्बुलेंस नहीं मिली तो उसका मामा शव को कंधे पर रखकर ले गया। काफी दूर तक पैदल चलने के बाद वह बस पकड़कर अपने गांव गया।

छतरपुर जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर बाजना के पाटन गांव में रहने वाले बच्ची के मामा किशोरी अहिरवार ने बताया, “बुधवार सुबह 10 बजे मेरी भांजी प्रीति अपनी 2 सहेलियों के साथ नदी किनारे खेल रही थी। मैं भी वहीं नहा रहा था। नदी के पास का एरिया गीला है, इस वजह से प्रीति मिट्‌टी में दब गई। उसके साथ खेल रहीं दो सहेलियों ने रोना शुरू कर दिया।

उनकी आवाज सुनकर मैं पहुंचा तो देखा कि प्रीति मिट्‌टी में दबी हुई थी। मैंने किसी तरह उसे बाहर निकाला। तुरंत बिजावर अस्पताल ले गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान यहां उसकी मौत हो गई।”

Hot this week

भोपाल में ओवैसी ने किया समान नागरिक संहिता का विरोध, एनडीए सहयोगियों से की अपील

​भोपाल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद...

शंकरगढ़ बायपास पर बेकाबू होकर पिकअप से टकराई स्कूल बस, टला बड़ा हादसा

​देवास शहर के शंकरगढ़ बायपास पर मंगलवार सुबह एक बड़ा...

Topics

बाणगंगा में बदमाशों का आतंक: बीयर मंगवाकर पी, फिर मारपीट कर खाते से उड़ाए 55 हजार

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एमआर-10 ब्रिज के पास एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img