Monday, May 4, 2026
23.1 C
Bhopal

इंदौर में निगम कर्मचारी पर हमला

इंदौर के एमआईजी इलाके में रहने वाले नगर निगम के कर्मचारी पर बदमाशों ने हमला कर दिया। आरोपी घर के सामने खड़े होकर गाली-गलौज कर रहे थे। निगम कर्मचारी ने जब उन्हें वहां से हटने के लिए कहा तो आरोपी विवाद करने लगे। कुछ देर बाद हथियार लेकर आए और हमला कर दिया।

एमआईजी पुलिस ने सुशील चौहान की शिकायत पर कपिल चौहान, रितिन और उसके अन्य तीन साथियों के खिलाफ तलवार से हमला और मारपीट का केस दर्ज किया है। सुशील ने बताया कि बुधवार रात करीब 12 बजे के लगभग सभी आरोपी उसके घर के बाहर चिल्लाकर बात कर रहे थे। इस दौरान आवाज आने पर वह बाहर निकले और सभी को जाने के लिए कहा। इस पर आरोपी हाथापाई करने लगे। इस दौरान कपिल तलवार लेकर आया और हमला कर दिया। सुशील बचकर घर के अंदर की तरफ भागे और दरवाजा लगा लिया। आरोपी ने 20 से 25 बार तलवार से दरवाजे पर वार कर उसे तोड़ने का प्रयास किया। आरोपी घर के बाहर से चिल्लाकर हत्या की धमकी देते रहे। पुलिस ने सुशील के बयान के बाद कार्रवाई की है।

Hot this week

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

भोपाल: सावधान! कल 35 इलाकों में गुल रहेगी बत्ती, समय से निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...

सुपर कॉरिडोर पर जैन मंदिर में बड़ी चोरी, 10 लाख की चांदी की मूर्तियां पार

​इंदौर। शहर में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने वाली...

Topics

अशोका गार्डन: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित कैलाश...

बंगाल में भाजपा की जीत विकास की गारंटी: डॉ. मोहन यादव

​भोपाल। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img