Wednesday, June 24, 2026
29.5 C
Bhopal

भोपाल में ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश

भोपाल के रोहित नगर में अक्षांश ज्वेलर्स शॉप में सोमवार दोपहर लूट का प्रयास हुआ। एक नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचा और सोने की चेन दिखाने को कहा। दुकान मालिक ने नकाब हटाने की बात कही तो आरोपी ने पिस्टल निकाल ली। डराने के इरादे से एक फायर किया। शॉप संचालक के साथ मारपीट की।

हालांकि उन्होंने बहादुरी से आरोपी का सामना किया और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। टीआई लोकेंद्र सिंह ठाकुर के मुताबिक फरियादी को मेडिकल के लिए भेजा है। अन्य व्यापारी भी थाने आए हैं। शिकायत दर्ज की जा रही है

आरोपी बोला- सोने की ज्वेलरी मुझे सौंप दो जानकारी के अनुसार फरियादी मनोज जैन अक्षांश ज्वेलर्स नाम से रोहित नगर में शॉप का संचालन करते हैं। विष्णु हाईटेक सिटी बावड़िया में रहते हैं। दोपहर 12 बजे उन्होंने शॉप खोली थी। उनके साथ एक अन्य कर्मचारी दुकान में मौजूद था।

दोपहर एक बजे के आसपास एक युवक चेहरे पर कपड़ा लपेटे हुए दुकान में आया। उसने सोने की चेन दिखाने को कहा। मनोज ने कपड़ा हटाने की बात कही, इसके बाद आरोपी ने पास रखी पिस्टल निकाल ली। ज्वेलरी सौंपने की बात की, फरियादी के विरोध करने पर आरोपी ने हवा में एक फायर किया। इसके बाद नाक पर पिस्टल की बट मार दी।

कर्मचारी और मालिक ने आरोपी को पकड़ा नए भोपाल की सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद सोनी ने बताया कि आरोपी लूट में कामयाब होता इससे पहले ही घायल मनोज और उनके कर्मचारी ने आरोपी युवक को दबोच लिया। यह देख आसपास के लोग भी आए। इसके बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

आनंद सोनी ने कहा कि बदमाश ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को कारोबारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

वारदात से जुड़ी तीन तस्वीरें देखिए –

Hot this week

स्कूलों की रसोई में लापरवाही, कई जगह मिला एक्सपायरी सामान; प्रशासन सख्त

​इंदौर। शिशुकुंज स्कूल में बच्चों के बीमार होने की...

भोपाल में युवक ने सेक्स करने से मना करा तो कर दी हत्या

भोपाल: कटारा हिल्स थाना पुलिस ने इकोलॉजिकल पार्क के...

भावांतर योजना में 7 लाख का गबन, पूर्व समिति प्रबंधक पर FIR

​अशोकनगर/चंदेरी। जिले के चंदेरी में भावांतर भुगतान योजना के...

Topics

स्कूलों की रसोई में लापरवाही, कई जगह मिला एक्सपायरी सामान; प्रशासन सख्त

​इंदौर। शिशुकुंज स्कूल में बच्चों के बीमार होने की...

भोपाल में युवक ने सेक्स करने से मना करा तो कर दी हत्या

भोपाल: कटारा हिल्स थाना पुलिस ने इकोलॉजिकल पार्क के...

भावांतर योजना में 7 लाख का गबन, पूर्व समिति प्रबंधक पर FIR

​अशोकनगर/चंदेरी। जिले के चंदेरी में भावांतर भुगतान योजना के...

रिटायर्ड महिला से ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 1.57 करोड़ की ठगी

​ग्वालियर। शहर के सरदार पाटनकर साहब का बाड़ा निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img