Tuesday, September 29, 2026
31.1 C
Bhopal

भोपाल में चर्च से लौट रही नर्सिंग छात्राओं का एक्सीडेंट

भोपाल में सड़क हादसे में नर्सिंग की एक छात्रा की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना उस समय हुई जब तीनों छात्राएं चर्च से प्रेयर करके लौट रही थीं। तेज रफ्तार स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

घटना रविवार रात की बताई जा रही है। तीनों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां इलाज के दौरान सोमवार तड़के एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दो अन्य का इलाज जारी है। गांधी नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

एएसआई प्रवीण सिंह ने बताया कि शानी मैथ्यू (23) चिरायु मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग चौथे वर्ष की छात्रा थी और वहीं से इंटर्नशिप कर रही थी। रविवार शाम को वह अपनी सहेलियों, सेंदल सोना और सोरिल, के साथ जेल रोड स्थित चर्च गई थी। वहां से लौटते समय उनकी स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई।

फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि स्कूटी डिसबैलेंस कैसे हुई। हादसे के असली कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक करेगी।

एक साथ हॉस्टल में रहती थीं तीनों

तीनों छात्राएं मूल रूप से केरल की रहने वाली हैं। एक साथ ही चिरायु मैडिकल कॉलेज के में पढ़ती और वहीं हॉस्टल में रहती थीं। परिचितों की मौजूदगी में सोमवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Hot this week

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

Topics

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img