Saturday, March 28, 2026
30.1 C
Bhopal

थाना अयोध्यानगर पुलिस ने अंतरराज्यीय सेंधमार को दबोचा, 20 लाख का माल बरामद

अयोध्या नगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र में हुई छह चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक अंतरराज्यीय अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 20 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद किया है, जिसमें लगभग 150 ग्राम सोना और 1 किलो चांदी के जेवरात और एक एक्टिवा शामिल है। आपको बता दें कि आरोपी का भोपाल समेत राजस्थान हरियाणा में भी वारदातों का रिकॉर्ड रहा है ।

ऐसे दिया जाता था वारदातों को अंजाम
गिरफ्तार आरोपी का नाम विजेंद्र उर्फ बंटू (46) है, जो मूल रूप से झज्जर, हरियाणा का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, आरोपी विजेंद्र बेहद शातिर तरीके से वारदात करता था। वह दिन के समय सूने या ताला लगे मकानों की रेकी करता था।

आरोपी गूगल मैप एरिया को करता था चिन्हित

आरोपी गूगल मैप पर एरिया को चिन्हित करता था, जिसके बाद रात के अंधेरे में सेंधमारी की घटना को अंजाम देता था।

बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश
आरोपी विजेंद्र उर्फ बंटू न सिर्फ मध्य प्रदेश, बल्कि हरियाणा, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे अलग-अलग राज्यों में भी नकबजनी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस का कहना है कि आरोपी एक आदतन चोर है और बचपन से ही चोरी कर रहा है। उस पर चोरी/नकबजनी के दर्जनों मामले पहले से ही विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

मीनल रेसीडेंसी की 6 वारदातों का खुलासा
अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की मीनल रेसीडेंसी में मई 2025 में चोरी की 6 वारदातें हुई थीं, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के फुटेज, तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र के जरिए लगातार आरोपी की तलाश की। पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय सेंधमार विजेंद्र उर्फ बंटू को इंदौर से पकड़ा। पूछताछ में उसने मीनल रेसीडेंसी की सभी 6 वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...

भोपाल: इंस्टा फ्रेंड ने महिला को होटल में बंधक बनाकर किया रेप

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में सोशल मीडिया...

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

Topics

एमपी नगर में बस की टक्कर से युवक की मौत, भंडारा खाकर घर लौट रहा था

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर में शुक्रवार...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img