Tuesday, May 19, 2026
34.1 C
Bhopal

तेंदुए का शिकार पोस्टमॉर्टम में बर्बरता की पुष्टि

इंदौर के डबलचौकी वन क्षेत्र में शनिवार शाम तीन वर्षीय तेंदुए के बर्बर शिकार का मामला सामने आया। गांव गढ़ी के पास सड़क किनारे एक गड्ढे में पड़े तेंदुए के शव के पोस्टमॉर्टम में पुष्टि हुई कि उसे अंगों के लिए मारा गया और बाद में फेंक दिया गया।

रिपोर्ट के अनुसार तेंदुए के आगे के दोनों पंजे काटे गए थे, नाखून निकाले गए थे और ऊपरी नुकीले दांत किसी मशीन या धारदार हथियार से काटे गए थे। घटनास्थल के पास ही क्लच वायर का फंदा मिला, जिसका एक हिस्सा तेंदुए के शरीर पर भी लिपटा हुआ था। पोस्टमॉर्टम में स्पष्ट हुआ कि तेंदुए की मौत फंदा कसने से हुए अत्यधिक रक्तस्राव के कारण हुई।

डॉग स्क्वाड फॉर्म हाउस तक पहुंचा था

रविवार सुबह स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (STSF) और डॉग स्क्वाड ने करीब 3 किलोमीटर क्षेत्र में सर्च किया। डॉग स्क्वाड एक नजदीकी फॉर्म हाउस तक जाकर रुका, जिसके बाद टीम ने आसपास के क्षेत्र की जांच और तेज कर दी। ग्रामीणों ने भी टीम को कुछ संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी दी है।

पोस्टमॉर्टम में हुई बर्बरता की पुष्टि

पशु चिकित्सक डॉ. विवेक शर्मा और डॉ. चतुर्भुज नागर की टीम ने पोस्टमॉर्टम में पाया कि,

  • दोनों आगे के पंजे धारदार हथियार से काटे गए थे।
  • ऊपरी कैनाइन दांत किसी औजार से काटे गए थे।
  • शरीर पर फंदे के कसने के स्पष्ट निशान थे।
  • मौत अत्यधिक रक्तस्राव से हुई है।
  • सड़क दुर्घटना जैसी कोई चोट नहीं मिली।

वन विभाग ने प्रोटोकॉल के तहत कराया अंतिम संस्कार

शव शनिवार देर शाम मिलने के बाद वन अमले ने रातभर स्थल की सुरक्षा की। रविवार सुबह इंदौर रेंज, STSF और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची। पोस्टमॉर्टम के बाद वन अधिकारियों ने तेंदुए का अंतिम संस्कार वन्यजीव संरक्षण प्रोटोकॉल के तहत किया।

शव की लोकेशन संदिग्ध तेंदुए के शरीर पर संघर्ष के निशान मौजूद थे, लेकिन जिस स्थान पर शव मिला वहां न खून मिला, न संघर्ष के निशान और न ही घसीटे जाने के प्रमाण। वन विभाग का मानना है कि तेंदुए को किसी दूसरी जगह मारा गया और शव को सड़क किनारे लाकर फेंका गया। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार शव की हालत देख यह आशंका मजबूत होती है कि शिकार अंगों की तस्करी के लिए किया गया।

वन-राजस्व सीमा पर शव मिलने से बढ़ी आशंकाएं

जहां शव मिला, वह स्थान वन और राजस्व भूमि की सीमा पर है। अधिकारी मानते हैं कि ऐसे क्षेत्रों का उपयोग शिकारी अक्सर निगरानी से बचने के लिए करते हैं। संदेह है कि जानबूझकर यहां शव फेंककर जांच को भ्रमित करने की कोशिश की गई है। विभाग की टीमें तेंदुए को मारने के स्थान, शिकारियों के नेटवर्क और इस अवैध गतिविधि में शामिल लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं।

Hot this week

26 हजार के गांजे के साथ एक गिरफ्तार, बाइक जब्त

​तेंदूखेड़ा (नरसिंहपुर)। तेंदूखेड़ा पुलिस ने सोमवार को गश्त के दौरान...

शराब पार्टी में विवाद: रीवा में मैहर के आरक्षक की गोली मारकर हत्या, दोस्त फरार

​रीवा। जिले के समान थाना क्षेत्र के गड़रिया मोहल्ले...

1 लाख की रिश्वत लेते जिला परियोजना समन्वयक रंगे हाथ गिरफ्तार

​इंदौर/धार। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त...

कार में बंद रहने से मासूम की मौत, सोती रह गई थी 4 साल की हाजरा

​इंदौर। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र की नंदनवन कॉलोनी में...

Topics

26 हजार के गांजे के साथ एक गिरफ्तार, बाइक जब्त

​तेंदूखेड़ा (नरसिंहपुर)। तेंदूखेड़ा पुलिस ने सोमवार को गश्त के दौरान...

1 लाख की रिश्वत लेते जिला परियोजना समन्वयक रंगे हाथ गिरफ्तार

​इंदौर/धार। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त...

कार में बंद रहने से मासूम की मौत, सोती रह गई थी 4 साल की हाजरा

​इंदौर। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र की नंदनवन कॉलोनी में...

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पीजी डॉक्टर की पांचवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत

​इंदौर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img