आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

बारिश से भोपाल में अस्पताल की छत गिरी

Bhopal.लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। भोपाल में बारिश के कारण तालाबों का वाटर लेबल बढ़ने के कारण कलियासोत, भदभदा और काेलार डैम के गेट खोले गए हैं। बारिश के कारण राजधानी भोपाल के कोंडिया गांव में उप स्वास्थ्य केन्द्र की छत गिर गई। जिस कमरे की छत गिरी वहां बच्चों और गर्भवती महिलाओं का वैक्सीनेशन किया जाता है। गनीमत रही कि छत उस वक्त गिरी जब सेंटर के भीतर कोई मौजूद नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।हफ्ते भर में दूसरी बार गिरी छतग्रामीणों की मानें तो पांच दिन पहले भी कोंडिया गांव के उप स्वास्थ्य केन्द्र के एक कमरे में छत का हिस्सा टूटकर गिरा था। कर्मचारियों ने अपने विभाग के अधिकारियों को सूचना भी दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को तेज बारिश के बाद उप स्वास्थ्य केन्द्र में पानी भर गया और देर रात छत गिर गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770