Thursday, April 30, 2026
25.1 C
Bhopal

204 पुरुषों के बीच मिसरोद थाने की महिला सिपाही बनी, भोपाल की पहली बीट प्रभारी

मिसरोद थाने की सिपाही आरजू दुबे भोपाल पुलिस की पहली बीट प्रभारी बनाई गई हैं। अभी इन्हें जाटखेड़ी बस्ती के पास बसे संजय नगर की जिम्मेदारी मिली है। अब तक बीट प्रभारी सिर्फ पुरुषों को ही बनाया जाता रहा है।

डीसीपी जोन-2 श्रद्धा तिवारी ने बताया कि अमूमन अब तक महिला सिपाहियों को ऑफिस वर्क या कंप्यूटर सेक्शन में ही लगाया जाता रहा है। जोन-2 में बागसेवनिया, मिसरोद, कटारा हिल्स, एमपी नगर, अयोध्या नगर, अरेरा हिल्स, गोविंदपुरा, पिपलानी और अवधपुरी समेत 9 थाने हैं। इनमें 182 छोटी बीट बनाई गई हैं। इन बीट्स की जिम्मेदारी 83 हवलदारों और 122 सिपाहियों में बांटी गई है। इनमें से एक आरजू भी है।

महिलाओं से इनपुट मिलें, इसलिए दी जिम्मेदारी

पहली बीट प्रभारी बनी आरजू दुबे को अपनी बीट के गुंडे-निगरानी बदमाशों की खबर रखनी होगी। साथ ही महिला-बच्चों और संपत्ति संबंधी अपराधों में कमी लाना और अपनी बीट के रहवासियों को सायबर क्राइम के प्रति जागरूक करने की भी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें इलाके की वारंट तामीली भी करनी होगी। संजय नगर बीट में स्लम एरिया है। महिलाएं यहां बहुत कुछ बताना चाहती हैं, लेकिन पुरुष पुलिसकर्मी से खुलकर अपनी बात नहीं कह पाती हैं। इसलिए महिला सिपाही को यहां की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि अपराध होने से पहले पुलिस को इनपुट मिल सकें।

Hot this week

सूखीसेवनिया गौवंश वध कांड का पर्दाफाश: 72 घंटे में 2 गिरफ्तार, ₹10,000 का इनाम घोषित

​भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया क्षेत्र में हुई गौवंश वध...

शादी से इनकार किया तो युवती को पीटा, बीच-बचाव करने आए दोस्त पर तलवार से हमला

​इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक और...

भोपाल: 13 दिन से लापता कारोबारी का शव मिला, अपनों पर ही हत्या का गहराया शक

​भोपाल। राजधानी के गुनगा इलाके में बुधवार को पुलिस...

Topics

मुरैना से दबोचे गए साइबर ठग, सोनीपत की महिला से लूटे थे 6.62 लाख रुपये

​सोनीपत पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी करने वाले एक...

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img