Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

तंत्र-मंत्र के नाम पर मासूम को झुलसाने वाला बाबा गिरफ्तार

शिवपुरी के कोलारस क्षेत्र में तंत्र-मंत्र के नाम पर 6 महीने के मासूम बच्चे को प्रताड़ित करने वाले आरोपी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोलारस पुलिस ने सोमवार को आरोपी को जेल भेज दिया है।

एसडीओपी विजय कुमार यादव के अनुसार, घटना कोलारस में 13 मार्च की है। दोपहर करीब 2 बजे 6 माह के मासूम मंयक को उसकी मां तांत्रिक रघुवीर धाकड़ (50) के पास ले गई। वह कुछ दिन से बीमार चल रहा था। झाड़-फूंक के नाम पर रघुवीर ने बच्चे के दोनों पैर पकड़कर उसे आग के ऊपर उल्टा लटका दिया। आग की लपटों से बच्चे का चेहरा जल गया और आंखों में धुआं भर गया।

आरोपी को जेल भेजा गया

शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर कोलारस थाना प्रभारी रवि चौहान ने 17 मार्च को एक संदिग्ध व्यक्ति की सूचना मिलने पर आरोपी रघुवीर पिता तोरन सिंह धाकड़ को गिरफ्तार किया। आरोपी ग्राम रामनगर, थाना कोलारस का निवासी है। पुलिस ने आरोपी बाबा को कोलारस एसडीएम कोर्ट पेश किया था। यहां मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम अनूप श्रीवास्तव ने उसे जेल भेज दिया।

Hot this week

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img