Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

सीहोर में हिरण के अवैध शिकार के तीन आरोपी गिरफ्तार

सीहोर पुलिस ने हिरण के अवैध शिकार के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से हिरण का मांस, अवशेष, लाइसेंसी बंदूक और बाइक जब्त की है। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में अंजाम दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, 16-17 मार्च की रात पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर हिरण का मांस ले जा रहे हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोलिया-सिद्दीगंज मार्ग पर घेराबंदी की और दो आरोपियों इरफान शेख और कल्लू शाह को गिरफ्तार कर लिया।

तीसरे आरोपी के साथ मिलकर किया था शिकार

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने तीसरे साथी बाबूलाल मालवीय के साथ मिलकर हिरण का शिकार करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों से 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक, दो जिंदा कारतूस और अन्य साक्ष्य बरामद किए।

वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने जंगल बड़ली ग्राम देवनखेड़ी से हिरण का सिर, खाल और अन्य अवशेष बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 31, 52 के तहत मामला दर्ज किया गया है। न्यायालय ने आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Hot this week

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img