Monday, February 23, 2026
31.5 C
Bhopal

रीवा में एक हजार की रिश्वत लेते बाबू ट्रैप

रीवा लोकायुक्त की टीम ने कलेक्ट्रेट के बाबू को एक हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई मंगलवार दोपहर कलेक्ट्रेट स्थित भू अर्जन शाखा में की गई।

लोकायुक्त एएसपी प्रवीण सिंह परिहार ने बताया कि आरोपी सहायक ग्रेड 3 के कर्मचारी हीरामणि तिवारी ने शिकायतकर्ता से उसके जमीन की मुआवजा अवॉर्ड राशि 2 लाख 62 हजार 99 रूपए स्वीकृत करवाने की एवज में रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त ने इस बात का सत्यापन कराया गया तो आरोप सही पाए गए। बताया गया कि रिश्वत ना मिलने के कारण आरोपी के पास प्रकरण 25 सितंबर 2024 से लंबित था। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश में टीम गठित कर आरोपी हीरामणि तिवारी को शिकायतकर्ता से एक हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप कर लिया गया।

शिकायतकर्ता सुनील पांडेय ने बताया कि मेरा मुआवजा जो मुझे काफी पहले मिल जाना था, वो 2017 से अधर में लटका हुआ है। मैं आवेदन लेकर कलेक्टर मैडम के पास गया था। कलेक्टर मैडम ने मुझे भू-अर्जन अधिकारी के पास भेज दिया। जब मैं भू अर्जन विभाग के बाबू से मिला तो उसने कहा कि काम तो हो जाएगा। लेकिन पैसे लगेंगे। मैं 1500 रूपए पहले ही दे चुका था। मैंने उसके बाद पैसे नहीं दिए तो काम लटकाए रखा। अंत में मैंने मजबूर होकर लोकायुक्त में शिकायत की।

Hot this week

भोपाल के 25 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में सोमवार...

डायल-112 के ड्राइवर पर पालतू कुत्ता छोड़वाया, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

​इंदौर। शहर के परदेशीपुरा इलाके में एक चौंकाने वाला...

पत्नी के ‘दूसरी शादी’ करने की बात से आहत युवक ने दी जान

​इंदौर। शहर के गांधी नगर क्षेत्र में शनिवार शाम...

भोपाल: नमाज पढ़ने जा रहे 10वीं के दो छात्र सड़क हादसे का शिकार, एक वेंटिलेटर पर

​भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में रविवार सुबह एक...

पारिवारिक विवाद के बाद सेल्समैन ने दी जान

भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ सीटीओ क्षेत्र में शनिवार देर...

Topics

एनेस्थीसिया के ओवरडोज से गई थी इकलौते बेटे की जान

इंदौर। जिला कोर्ट ने 17 वर्षीय किशोर अमित सेन...

गंजबासौदा के में पुलिस की दबिश, पकड़े गए 18 युवक-युवतियां

गंजबासौदा। स्थानीय रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित 'सुहाग लॉज' में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img